एक्सप्लोरर

पीड़िता के परिजन मांग करें तो राज्य सरकार सीबीआई जांच को तैयार- डीजीपी ओपी सिंह

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार कहता है तो राज्य सरकार दुर्घटना की सीबीआई जांच कराने को तैयार है. उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कहा कि अगर उन्नाव बलात्कार पीडिता के परिवार वाले रायबरेली दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं, तो सरकार तैयार है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि अगर पीडिता की मां या अन्य कोई रिश्तेदार आग्रह करता है तो राज्य सरकार रविवार की रायबरेली में हुई दुर्घटना की सीबीआई जांच कराने को तैयार है.

उन्होंने बताया कि पीडिता को तीन सुरक्षा गार्ड मुहैया कराये गये थे जो रविवार को उसके साथ नहीं थे. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि यह दुर्घटना है लेकिन फिर भी मामले की निष्पक्ष जांच जारी है. इस बीच राज्य सरकार ने तय किया है कि अस्पताल में भर्ती पीडिता और उसके वकील के इलाज का खर्च वह वहन करेगी. लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार दोनों घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेग. पीडिता और उसके वकील इस समय केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं.

बलात्कार पीडिता और उसके परिवार वाले जिस कार में जा रहे थे, उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी. परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी जबकि पीडिता और उसके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों घायलों की हालत स्थित बतायी गयी है.

इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि यह पीडिता को मारने की साजिश हो सकती है. उन्होंने प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की. कांग्रेस ने भी सीबीआई जांच की मांग की है. अखिलेश ने कहा कि मामला भाजपा विधायक से जुडा है और राज्य में भाजपा सरकार है. अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. सीबीआई जांच से ही रहस्य पर से पर्दा हटेगा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दुर्घटना चौंकाने वाली है. प्रियंका ने सवाल किया कि आरोपी विधायक अभी भी भाजपा में क्यों हैं?और पीडिता की सुरक्षा में ढिलायी क्यों बरती गयी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget