एक्सप्लोरर

देवरिया बालिका गृह कांड: पुलिस अधीक्षक को हटाया, कई अन्य अफसरों पर भी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने देवरिया जिले में बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली लड़कियों से कथित तौर पर जबरन वेश्यावृत्ति कराये जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक को हटा दिया तथा कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने देवरिया जिले में बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली लड़कियों से कथित तौर पर जबरन वेश्यावृत्ति कराये जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक को हटा दिया तथा कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक सरकार ने देवरिया के पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय को हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया. उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिये गये हैं. उनके स्थान पर महोबा के पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची को देवरिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा 24 सितम्बर 2017 से 24 मार्च 2018 तक देवरिया के पुलिस अधीक्षक रहे और वर्तमान में बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर तैनात राकेश शंकर को भी पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध करके उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में देवरिया सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी दयाराम सिंह गौर को भी स्थानान्तरित करके विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ की गयी है. इसके अलावा 31 जुलाई को देवरिया कोतवाली में बालिका संरक्षण गृह के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे में वक्त रहते कार्रवाई नहीं करने के आरोपी विवेचक और थाना प्रभारी को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं. पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने गत 13 अगस्त को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा बालिका संरक्षण गृह में लड़कियों को अवैध रूप से रखे जाने और उनका शारीरिक तथा मानसिक शोषण किये जाने के मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका तथा बरती गयी शिथिलता की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा था. उसी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. मामले की सुनवाई कर रहे इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रकरण की एसआईटी जांच से असंतुष्टि जताते हुए सरकार से पूछा था कि उस बालिका संरक्षण गृह की मान्यता रद्द किये जाने के बावजूद विभिन्न घटनाओं में मुक्त करायी गयी लड़कियों को वहां भेजने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई. उसके बाद से ही स्थानीय पुलिस के खिलाफ कदम उठाये जाने के आसार प्रबल हो गये थे. उल्लेखनीय है कि देवरिया स्थित मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली एक लड़की की शिकायत पर पिछले दिनों शेल्टर होम की निवासी लड़कियों के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया था. उस संरक्षण गृह का पंजीयन विभिन्न अनियमितताओं के आरोप में जून 2017 में रद्द कर दिया गया था, मगर उसके बावजूद उसका संचालन बंद नहीं हुआ था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर देवरिया के जिलाधिकारी सुजीत कुमार को हटा दिया गया था. इसके अलावा संरक्षण गृह को बंद करने का आदेश दिये जाने से छह महीने बाद तक देवरिया के डीपीओ रहे अभिषेक पाण्डेय को निलम्बित कर दिया गया था. उनके बाद दो अधिकारियों नीरज कुमार और अनूप सिंह को उनके विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. इन दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget