एक्सप्लोरर

देवरिया शेल्टर होम मामले की सुनवाई 20 अगस्त तक के लिए टली

अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में बहुत गंभीर है और वह सभी दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. बाद में अदालत ने इस मामले की सुनवाई चैंबर में की और सुनवाई की अगली तारीख 20 अगस्त तय की.

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया शेल्टर होम मामले की सुनवाई 20 अगस्त तक के लिए टाल दी है. इस मामले पर सोमवार सुबह सुनवाई की गई और इसके बाद इस पर दोपहर 2 बजे सुनवाई करने का निर्णय किया गया क्योंकि अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल को लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में इस पीठ को अवगत कराने का निर्देश दिया गया था.

दोपहर दो बजे गोयल ने पीठ को बताया कि राज्य सरकार इस मामले में बहुत गंभीर है और वह सभी दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.बाद में अदालत ने इस मामले की सुनवाई चैंबर में की और सुनवाई की अगली तारीख 20 अगस्त तय की.

बता दें कि कि मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस मामले के संबंध में न्यूज पेपर में प्रकाशित रिपोर्टों को स्वतः संज्ञान में लिया था. इससे पहले आठ अगस्त को सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के वकील से यह अवगत कराने को कहा था कि क्या शेल्टर होम में या इसके आस पास कोई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.

साथ ही पीठ ने उन कारों के मालिकों के बारे में भी अवगत कराने को कहा था जिनकी कारों का उपयोग मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नाबालिग लड़कियों को रात में शेल्टर होम से ले जाने के लिए किया जाता था.

राज्य सरकार ने सूचित किया कि उस शेल्टर होम के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला.

एक समय अपर महाधिवक्ता ने पीठ से मीडिया को इस मामले की रिपोर्टिंग नहीं करने का निर्देश देने का अनुरोध किया. हालांकि अदालत ने मीडिया पर रोक का कोई आदेश पारित करने से इनकार किया और स्पष्ट किया कि पीड़ितों की पहचान मीडिया द्वारा उजागर नहीं की जाएगी.

बता दें कि मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह से 10 वर्ष की एक लड़की भाग गई और उसने शेल्टर होम में चल रही भयावह गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद गत पांच अगस्त की रात पुलिस ने वहां छापा मारकर 24 लड़कियों को छुड़ाया और उन्हें पता चला कि अन्य 18 लड़कियां लापता थीं.

पुलिस ने आश्रय गृह की प्रबंधक गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी और उनकी बेटियों कंचन लता त्रिपाठी और कनक लता त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget