एक्सप्लोरर

SP की रैली में मुलायम ने किया दावा, 'नोटबंदी के कारण देश में अब तक 105 मौतें'

बरेली: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि 500 और 1000 रूपये के पुराने नोट बंद किये जाने से कालेधन वालों पर तो कोई असर नहीं पडा है. मगर छोटे व्यापारी किसान और गरीबों को इससे परेशानी जरूर हुई है और इस फैसले के चलते देश में 105 लोगों की मौत हो चुकी है.

SP की रैली में मुलायम ने किया दावा, 'नोटबंदी के कारण देश में अब तक 105 मौतें

नोटबंदी के कारण देश में 105 मौतें

एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी की मंडलीय जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‘नोट बंदी के कारण देश में अब तक 105 लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे कदमों से काला धन बाहर नहीं आता. देश में कुल सौ परिवारों के पास ही काला धन है. प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उनके मित्रों के पास कितना कालाधन है, जिनके पास कालाधन है वे प्रधानमंत्री के साथ है.’

उन्होंने कहा ‘‘मुझे मालूम है कि आपके दोस्त के पास कालाधन है. मैं उससे मिल भी चुका हूं मगर नाम नहीं बताउंगा. नोट बंदी से कालेधन वालों पर कोई असर नहीं पडता है.’’

एसपी सुप्रीमो ने यह भी कहा, ‘‘मोदी सरकार ने नोटबंदी का निर्णय बिना किसी तैयारी के लागू कर दिया. एटीएम और बैंक में पैसे नहीं है. लोग सुबह से शाम तक पैसे के लिए लाइन लगा रहे हैं. नोट बंदी से किसानों व्यापारियों और गरीबों को परेशानी उठानी पड रही है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में प्रदेश की जनता इसका माकूल जबाव देगी.

SP की रैली में मुलायम ने किया दावा, 'नोटबंदी के कारण देश में अब तक 105 मौतें

मुलायम की रैली में शामिल नहीं हुए अखिलेश

आपको बता दें कि गाजीपुर की ही तरह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज हुई जनसभा में भी शामिल नहीं हुए. एसपी प्रमुख ने पार्टी सरकार के कामकाज की प्रशंसा की और दावा किया कि अखिलेश सरकार ने चुनाव में किये पार्टी के सभी वादे पूरे किये हैं और ऐतिहासिक काम भी हुए है.

बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि एसपी ने बीजेपी की तरह कभी झूठे वादे नहीं किये. उन्होंने मंच पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंत्री के रूप में उन्होंने सबसे अच्छा काम किया है.

एसपी मुखिया ने बेरोजगारी दूर करने के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कोताही का भी आरोप लगाया और कहा कि विभिन्न विभागों पांच लाख रिक्तियां है उन्हें भरा क्यों नहीं जा रहा है. अपने शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 18 महीने में हमने तीन बार पुलिस में भर्तिया निकाली थी.

बैंक और एटीएम की कतार में मरने वाले लोगों के परिजन को दो-दो लाख देगी अखिलेश सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी के फलस्वरूप प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैंकों और एटीएम की कतार में मरने वाले सभी लोगों के परिजन को दो-दो लाख रपये की सहायता देने का एलान किया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ जिले में नोटबंदी के बाद अपने परिवार के भुखमरी के कगार पर पहुंचने के बाद बैंक से पुराने नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध होकर हाल में आत्मदाह करने वाली रजि़या नामक महिला के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए उनके परिजन को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

SP की रैली में मुलायम ने किया दावा, 'नोटबंदी के कारण देश में अब तक 105 मौतें

अखिलेश ने प्रदेश में नोटबंदी के फलस्वरूप बैंकों एवं एटीएम की कतार में नोट बदलवाने में लगे कई लोगों की मृत्यु को दुखद बताते हुए आर्थिक रूप से कमजोर सभी मृतकों के परिजनों को परीक्षण के बाद मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपए की सहायता देने की भी घोषणा की है.

प्रदेश में अब तक 16 लोगों की मौत

प्रदेश में ऐसे मृतकों की कोई आधिकारिक संख्या नहीं है लेकिन एसपी के मुताबिक नोटबंदी के परिणामस्वरूप विभिन्न कारणों से प्रदेश में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को अपनी ही धनराशि को प्राप्त करने के लिए इस प्रकार बैंक एवं एटीएम की लाइन में लगकर पैसा निकालने का प्रयास करना और उस पर भी सफल ना हो पाना अत्यन्त कष्टप्रद है.

आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद अलीगढ़ जिले में रजि़या नामक महिला मजदूरी के रूप में प्राप्त 500-500 के छह नोट बदलवाने के लिए अपने नज़दीकी बैंक में लगातार तीन दिन तक कोशिश करती रही, परन्तु नोट बदलने में असफलता से दु:खी होकर उसने अपने आप को आग लगा ली. दिल्ली में इलाज के दौरान चार दिसम्बर को उसका निधन हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget