एक्सप्लोरर

यात्रियों के लिए सिरदर्द बनी महंगी मेट्रो, 10% छूट के लिए ऑफिसों में शिफ्ट बदलवा रहे लोग

नई दिल्ली: मेट्रो का बढ़ा हुआ किराया दैनिक यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गया है. विभिन्न संगठन बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन डीएमआरसी किराए के मामले में अपना कदम पीछे न खींचने पर अड़ा हुआ है. उसका कहना है, 'हम नॉन पीक आवर में 10 फीसदी छूट तो दे ही रहे हैं.'

10% छूट के लिए ऑफिसों में शिफ्ट बदलवा रहे लोग

किराया बढ़ने के बाद मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या तीन फीसदी तक घट गई है. आलम यह है कि दैनिक यात्री नॉन पीक आवर में मिलने वाली 10 फीसदी छूट का लाभ लेने के लिए ऑफिस में अपनी शिफ्ट बदलवा रहे हैं, ताकि उन्हें थोड़ी सी राहत मिल जाए.

ऑफिस जाने के लिए बदरपुर से गुड़गांव का सफर तय करने वाली कीर्ति मेहता मेट्रो किराया बढ़ने से परेशान हैं. वह कहती हैं, "किराए में उम्मीद से ज्यादा इजाफा हुआ है. नॉन पीक आवर में मिलने वाली छूट का लाभ लेने के लिए मैंने शिफ्ट बदलवा दी है. पहले मेरी शिफ्ट सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक थी, लेकिन मैंने अब इसे बदलवाकर सुबह आठ बजे करा ली है. अब मैं सुबह और शाम 10 फीसदी छूट का लाभ रोजना ले सकती हूं. इससे कुछ तो बचत होगी."

'बढ़े हुए किराए को तुरंत वापस ले DMRC'

बुद्ध विहार के मनप्रीत चड्ढा की चांदनी चौक में कपड़े की दुकान है, वह कहते हैं, "रोजाना आना-जाना है. किराए में ही जेब ढीली हो जाती है, मेरी मांग है कि डीएमआरसी इस बढ़े हुए किराए को तुरंत वापस ले, जिससे हमें राहत मिल सके."

हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने साफ कर दिया है कि वह बढ़ा हुआ किराया वापस नहीं लेने जा रहा. डीएमआरसी प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "बढ़ा हुआ किराया वापस नहीं होगा. काफी सोच-विचार के बाद किराए में जो वृद्धि की गई है, वह बिल्कुल जायज है."

10 मई से मेट्रो किराए में बढ़ोतरी

डीएमआरसी ने 10 मई से मेट्रो किराए में बढ़ोतरी की है, जिसका तत्काल काफी विरोध हुआ. कई लोगों ने जेब पर पड़े इस अतिरिक्त भार को देखते हुए बसों से सफर करना शुरू कर दिया था. डीएमआरसी के मुताबिक, "किराया बढ़ने के बाद से मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में तीन फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है."

वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि 10 फीसदी छूट से उन्हें कुछ खास राहत नहीं मिलती. पुरानी दिल्ली में अकाउंटेंट का काम करने वाली पूनम अग्रवाल कहती हैं, "10 फीसदी छूट नाममात्र है, इससे राहत कैसे मिल सकती है. यह आटे में नमक बराबर है." वहीं, डीएमआरसी ने पुष्टि की है कि अक्टूबर में फिर किराया बढ़ाने की उसकी योजना है.

DTC बसों से सफर करने वालों की संख्या बढ़ी

मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद लोगों ने धड़ल्ले से न सही, लेकिन डीटीसी बसों का रुख किया है. डीटीसी के प्रवक्ता आर.एस. मिन्हास ने कहा, "हां यह सच है कि मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद डीटीसी बसों से सफर करने वालों की संख्या बढ़ी है." उन्होंने हालांकि कोई आंकड़ा नहीं दिया.

अब सबकी नजर अक्टूबर में एक बार फिर मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी पर है. तब तक जीएसटी भी बाजार पर अपना कमाल दिखा चुका रहेगा. त्योहारों के मौसम में डीएमआरसी के खिलाफ लोगों का रोष क्या रुख अख्तियार करता है, यह उसी समय पता चलेगा. फिलहाल लोग नॉन पीक आवर में मेट्रो से आने-जाने, बसों और कारपूलिंग के भरोसे बचत की आस लगाए हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget