एक्सप्लोरर

बीएसपी के साथ सीटों के बंटवारे पर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा मंथन

समाजवादी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव बीएसपी के साथ मिल कर लड़ेगी. लेकिन क्या इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल होगी ? अभी फ़ैसला नहीं हुआ है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के बदले आरएलडी से चुनावी समझौते के पक्ष में हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 जुलाई को लखनऊ में होगी. इसमें किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, ये तय हो रहा है. लेकिन सूत्रों ने बताया कि बीएसपी से सीटों के तालमेल पर मंथन होगा. किन सीटों पर पार्टी चुनाव को लड़ना चाहिए, बैठक में इस पर रिपोर्ट पेश होगी. अखिलेश यादव पहले ही कन्नौज से और मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं. इन दोनों जगहों के नेताओं को लखनऊ बुला कर वे मीटिंग भी कर चुके हैं.

समाजवादी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव बीएसपी के साथ मिल कर लड़ेगी. लेकिन क्या इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल होगी ? अभी फ़ैसला नहीं हुआ है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के बदले आरएलडी से चुनावी समझौते के पक्ष में हैं. लेकिन मायावती गठबंधन में कांग्रेस को भी साथ रखना चाहती हैं. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. अब तक तो पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही पार्टी को उस सीट से टिकट देने का फ़ार्मूला चल रहा है. लेकिन इसमें कई पेंच हैं.

समाजवादी पार्टी तो बीएसपी के दबदबे वाले इलाक़े में भी कुछ सीटें चाहती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में एसपी 31 और बीएसपी 34 सीटों पर दूसरे नंबर पर थीं. कांग्रेस 6 जबकि आरएलडी और आप एक एक सीट पर दूसरे नंबर पर थी. अब तक के फ़ार्मूले के हिसाब समाजवादी पार्टी को 36 सीटें मिलनी चाहिए. पिछले चुनाव में एसपी 5 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इस हिसाब से समाजवादी पार्टी का हक़ 36 सीटों पर बनता है. लेकिन सूत्र बताते हैं कि बीएसपी 40 सीटों से कम पर तैयार नहीं है.

कुछ सीटें ऐसी हैं जहां एसपी पिछली बार दूसरे नंबर पर थी. लेकिन अगले चुनाव में पार्टी वहां से टिकट चाहती है. ऐसी ही कुछ सीटों पर बीएसपी की भी नज़र है. जैसे मोहनलालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट पर पिछली बार बीएसपी के आर के चौधरी दूसरे नंबर पर थे. अब वे एसपी में चले गए हैं. इसीलिए अखिलेश ये सीट उनके लिए चाहते हैं. कांग्रेस से पिछली बार सिर्फ़ सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही जीत पाए थे. कांग्रेस को गठबंधन में कितनी सीटें मिल सकती हैं. समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस पर भी चर्चा हो सकती है. पार्टी की पिछली मीटिंग 4 अक्टूबर 2017 को आगरा में हुई थी.

समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के लिए घर ख़रीदने का फ़ैसला किया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस पर भी प्रस्ताव पास होना है. मुलायम का नया घर पार्टी ऑफ़िस के ठीक सामने होगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के छह पूर्व मुख्य मंत्रियों को सरकारी बंगला ख़ाली करना पड़ा था.

गन्ना बकाए को लेकर चीनी मीलों पर धरना प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति तय होने वाली है. अखिलेश यादव लोक सभा चुनाव से पहले साईकिल यात्रा शुरू करना चाहते हैं. इस पर भी चर्चा होनेवाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget