एक्सप्लोरर

मिड डे मील में खाने के साथ पका दिया चूहा, 9 बच्चे बीमार, अखिलेश बोले- बच्चों के जीवन से न खेले योगी सरकार

मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में मिड डे मील खाने से 9 बच्चे बीमार पड़ गए. इसको लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से आग्रह है कि वो अपना पेट कहीं और से भर ले पर बच्चों के जीवन से न खेले.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मिड डे मील में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है. जहां आज मुजफ्फरनगर में एक स्कूल में मिड डे मिल खाने से एक अध्यापक समेत 9 बच्चे बीमार पड़ गए. आनन फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. जिसके बाद मिड डे मील की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो मिड डे मील में एक मारा हुआ चूहा निकला. इसमें इतनी लापरवाही बरती गई कि खाने के साथ चूहा पका दिया गया. बताया जा रहा है कि यह मिड डे मील हापुड़ की एक संस्था जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्कूल में लाया जाता है.

मामला मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा स्थित जनता इंटर कॉलेज का है. मिड डे मील के मैन्यू में दाल चावल पकाए गए थे और उसी दाल चावल में चूहे को भी पका दिया गया. खाना खाने के तुरंत बाद एक अध्यापक सहित 9 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. इसकी सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश के बाद बीएसए और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की.

इस घटना के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन से न खेले. अखिलेश ने ट्वीट किया, ''उप्र में ‘मिड डे मील’ में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से कभी दूध में दस गुना पानी मिलाया जा रहा है तो कभी खाने में चूहा मरा मिल रहा है जिसके कारण आज मुजफ्फरनगर में 9 बच्चे बीमार हो गए हैं. बीजेपी सरकार से आग्रह है कि वो अपना पेट कहीं और से भर ले पर बच्चों के जीवन से न खेले.''

पिछले दिनों ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक लीटर दूध को एक लीटर बाल्टी पानी में डालकर 81 बच्चों में बांटने का मामला सामने आया था. कुछ महीने पहले मिर्जापुर में भी मिड डे मील में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को नमक और रोटी दिए जाने का मामला सामने आया था.

यूपी: सोनभद्र की मिड डे मील में 1 लीटर दूध 1 बाल्टी पानी में डालकर 81 बच्चों में बांटा, शिक्षामित्र सस्पेंड

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कॉलेजियम सिस्टम से करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 4 हफ्ते बाद करेगा सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget