एक्सप्लोरर

रो रो कर पिता की मौत का इंसाफ़ मांग रही बेटी का वीडियो वायरल, निशाने पर यूपी पुलिस

देखते ही देखते लाखों लोग इस वीडियो से जुड़ गए. मामला डीजीपी ऑफ़िस तक पहुंच गया, वीडियो की जांच शुरू हुई और पता चला कि लड़की भदोही जिले की रहने वाली है. उसका नाम दीपाली मिश्र है.

लखनऊ: एक लड़की का रोकर इंसाफ़ मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. लोग यूपी पुलिस को टैग कर तरह-तरह के कमेंट करने लगे. देखते ही देखते लाखों लोग इस वीडियो से जुड़ गए. मामला डीजीपी ऑफ़िस तक पहुंच गया. वीडियो की जांच शुरू हुई. पता चला कि लड़की भदोही जिले की रहने वाली है. उसका नाम दीपाली मिश्र है. उसने गोपीगंज थाने के पुलिस वालों पर पिता की पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. सीएम ऑफ़िस के आदेश पर इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं. थानेदार सुनील वर्मा को लाइन हाज़िर कर दिया गया है.

अब हम आपको पूरा मामला बताते हैं. भदोही के फूलबाग के रहने वाले दो सगे भाईयों रामजी मिश्र और अशोक मिश्र के बीच 29 जून को झगड़ा हुआ. दोनों के बीच ज़मीन तो लेकर विवाद चल रहा था. गोपीगंज थाने की पुलिस दोनों को पकड़ कर ले गई. थाने में ही रामजी मिश्र की मौत हो गई. पुलिसवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टरों ने रामजी मिश्र को मृत घोषित कर दिया. उनकी तीन बेटियां हैं. बड़ी बेटी दीपाली का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उनके पिता की जान चली गई. उन्होंने थानेदार सुनील वर्मा पर हत्या का मुक़दमे चलाने की मांग की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि रामजी मिश्र की मौत सदमे के कारण हुई. उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं.. पुलिस पिटाई से रामजी की मौत की ख़बर से इलाक़े के लोग भड़क गए. देखते ही देखते 30 जून को इलाहाबाद वाराणसी हाईवे जाम कर दिया गया. अफ़सरों के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए. रामजी का अंतिम संस्कार हुआ. भदोही के एसपी सचीन्द्र पटेल ने कहा है कि हमने एएसपी रैंक के पुलिस अफ़सर को भी जांच के लिए कहा है. तब तक के लिए थानेदार को हटा दिया गया है. सोशल मीडिया पर मृतक की बेटी दीपाली का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. देश भर के लोग यूपी पुलिस को कोस रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget