एक्सप्लोरर

कासगंज: तूल पकड़ता जा रहा है दलित युवक की बारात का मुद्दा, कर सकता है सुप्रीम कोर्ट का रुख

संजय ने कहा कि 'मैंने इस संबंध में कासगंज के डीएम आरपी सिंह को वैकल्पिक रास्तों का प्रस्ताव दिया है. देश के अन्य नागरिकों की ही तरह मुझे भी धूमधाम से शादी करने का अधिकार है. मैं अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा.'

कासगंज: यूपी के कासगंज में दलित युवक की बारात का मुद्दा गर्माता ही जा रहा है. दलित दूल्हे संजय जाटव ने इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट जाने का इशारा किया है. संजय का कहना है कि अगर पुलिस और प्रशासन ने उसे कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया तो दलित समाज उच्च जातियों की बारात को भी अपने इलाके से गुजरने नहीं देगा.

टीओआई के मुताबिक शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बारात रूट को लेकर कोर्ट के हस्तक्षेप करने संबंधी संजय की याचिका खारिज कर दी थी. याचिका में बारात को कासगंज के निजामपुर गांव के ठाकुर इलाके से गुजरने की अनुमति देने की बात कही गई थी. संजय की शादी 20 अप्रैल को होनी है.

संजय और उसकी मंगेतर शीतल का दावा है कि गांव में उच्च जाति के लोगों ने उन्हें धमकाया और बारात के दौरान गांव में घोड़े चढ़ने की इजाजत देने से इनकार कर दिया. बता दें कि गांव में केवल 50 घर दलितों के हैं बाकि 300 से अधिक उच्च जाति के परिवार यहां रहते हैं.

बता दें कि संजय हाथरस के बसई बावास गांव के एक ब्लॉक-स्तर पंचायत सदस्य हैं. संजय ने कहा कि 'मैंने इस संबंध में कासगंज के डीएम आरपी सिंह को वैकल्पिक रास्तों का प्रस्ताव दिया है. देश के अन्य नागरिकों की ही तरह मुझे भी धूमधाम से शादी करने का अधिकार है. मैं अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा.'

बता दें कि पुलिस ने दलित दूल्हे संजय की शादी की बारात उच्च जाति के लोगों के इलाके से ले जाने पर रोक लगा दी है. पुलिस का कहना है कि यदि ऐसा किया गया तो इस इलाके में जाति हिंसा भड़क सकती है. कासगंज शहर हाल ही में हुई हिंसा की वजह से खबरों रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget