एक्सप्लोरर

बरेली: जरी कारोबारी के घर टूटा डकैतों का कहर, विरोध करने पर मार दी गोली

आधी रात हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए 2 बदमाशों को धर दबोचा है. जिससे पुलिस को डकैती की वारदात का खुलासा करने में काफी सहूलियत मिल जाएगी.

बरेली: बरेली में ज़री कारोबारी के घर मंगलवार आधी रात को बदमाशों का कहर टूटा. डकैती का विरोध करने पर डकैतों ने ज़री कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. बीच बचाव करने आए कारोबारी के बड़े भाई को भी तमंचे की बट से पीट कर बदमाशों ने घायल कर दिया उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शोर होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी और दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई. इस बीच ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि बाकी बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

बरेली: जरी कारोबारी के घर टूटा डकैतों का कहर, विरोध करने पर मार दी गोली

10 लाख कैश और 5 लाख के सोने चांदी के आभूषण ले गए डकैत

भमोरा के बमियाना गांव में आधी रात को आये सात डकैतों ने जमकर तांडव किया. ज़री कारीगर चमन अपने कमरे में सो रहा था. आधी रात को असलहों से लैस बदमाश बिजली के पोल के सहारे उसके घर में दाखिल हो गए और लूटपाट शुरू कर दी. खटपट की आवाज सुनकर चमन की आंख खुल गई और उसने लूटपाट का विरोध किया जिस पर बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान बदमाशों ने चमन के बड़े भाई नसीमुद्दीन को भी पीट-पीट कर घायल कर दिया. गोली की आवाज सुनकर गांव वाले जाग गए और उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी. दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए. गांव के लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि बाकी बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए. परिजनों के मुताबिक घर मे रखा करीब 10 लाख कैश और 5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण डकैत ले गए.

एसएसपी ने कहा जल्द पकड़े जायेंगे बदमाश, 3 टीमों का किया गया गठन घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी देहात डॉक्टर सतीश कुमार, एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय, सीओ आंवला आकाश अग्रहरि पुलिस टीम के साथ पहुंच गए. एसएसपी मुनिराज ने बताया कि इस मामले में भमोरा थाने में आईपीसी की धारा 395, 397 और 396 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पकड़े गए बदमाश अच्छन और नावेद बदायूं जिले के रहने वाले है. पुलिस घटना में शामिल बाकी बचे बदमाशों की तलाश कर रही है. बरेली: जरी कारोबारी के घर टूटा डकैतों का कहर, विरोध करने पर मार दी गोली

ग्रामीणों और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

आधी रात हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए 2 बदमाशों को धर दबोचा है. जिससे पुलिस को डकैती की वारदात का खुलासा करने में काफी सहूलियत मिल जाएगी. अगर दो बदमाश ग्रामीण नहीं पकड़ पाते तो शायद पुलिस के लिए इस घटना का खुलासा करना काफी चुनौती पूर्ण होता. अब देखना ये है कि पुलिस बाकी बचे बदमाशों को कब तक गिरफ्तार करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
LIVE: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget