एक्सप्लोरर

लखीमपुर खीरी हिंसा: जानिए- क्या हैं ताज़ा अपडेट और कैसे शुरू हुआ मामला?

लखीमपुर खीरी: यूपी में चुनावों के बीच लखीमपुर खीरी में दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है. लखनऊ से करीब सवा सौ किलोमीटर दूर लखीमपुर खीरी में ये बवाल व्हाट्सएप पर एक वीडियो को लेकर मचा है. आरोप है कि वीडियो में एक धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं हैं.

वीडियो बारहवीं के एक छात्र ने बनाया था, जिसे पहले ही स्कूल से निकाल दिया गया था. इस वीडियो को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और शाम होते-होते हालात बिगाड़ गए. शाम को गोली चली, जिसमें दो युवक जख़्मी हो गए. इसके बाद पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई और कर्फ्यू लगा दिया गया.

यूपी में चुनाव के बीच लखीमपुर खीरी में सांप्रदायिक तनाव

शहर में तनाव को देखते हुए आज स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. हालांकि रात से हिंसा की कोई खबर नहीं आई.

क्या हैं ताज़ा अपडेट?

  • शहर में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं
  • शहर के संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिसबल का बंदोबस्त है और सड़कों पर भारी तादाद में पुलिस चहल कदमी करती दिखायी दे रही है
  • अब तक आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है
  • तनाव के बीच किसी भी हालात से निपटने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर रखी है
  • प्रशासन का एलान, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वालों पर NSA लगेगा
  • प्रशासन का एलान, अफ़वाह फैलाने और कानून हाथ में लेने वाले पर कठोर कार्रवाई होगी
  • हालात सामान्य करने के लिए शहर के दोनों समुदायों के प्रभावी लोगों की आज मीटिंग है
  • माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की तलाश मे लगातार दबीशें डाली जा रही हैं

कैसे शुरू हुआ मामला?

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक धर्म को लेकर वीडियो वायरल हो गया. देखते-देखते हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इस वीडियो में हिन्दू देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी की गई थी.

हिन्दू संगठन ने शहर की मार्केट बंद करा दी और आरोपी के खिलाफ NSA की माँग करने लगे.

दोपहर से ही माहौल में खासी गर्मी थी. लगातार लोग बाजार में घूम रहे थे तभी शाम को दो हिन्दू युवकों को गोली मार दी गई जिससे माहौल और भी बिगड़ गया, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में खड़ी मोटर साइकिल में आग लगा दी. इसके बाद माहौल और बिगड़ गया.

बिगड़ते हालात को देखते हुए जिलाधिकारी आकाश दीप ने शहर मे कर्फ्यू को घोषणा कर दी और पूरे शहर मे पुलिस को अलर्ट कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget