एक्सप्लोरर

नोएडा: लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों की मोटरसाइकिल पुल से गिरी, एक की मौत

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 37 फ्लाईओवर से दो बाइक सवार पुल से नीचे गिर गए हैं. दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की मौत हो गई.

नोएडा: लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो बदमाशों की मोटरसाइकिल सेक्टर-37 फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई जिससे एक लुटेरे की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए तीन पर्स, एक चाकू और अन्य सामान मिला है. थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 37 फ्लाईओवर से दो बाइक सवार पुल से नीचे गिर गए हैं. दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान फैजल निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है. इस बीच एक अन्य घटना में लूटपाट करके भाग रहे बदमाशों से नोएडा पुलिस की सोमवार रात को मुठभेड़ हो गई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल ने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में सवार बदमाश एक व्यक्ति से लूटपाट करके भाग रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. एसएसपी ने बताया कि लूटपाट करके भाग रहे बदमाशों को सेक्टर 88 के पास पुलिस ने जब रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली ललित नामक बदमाश के पैर में लगी है. उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका एक साथी फरार है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget