सहारनपुर: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
सरसावा थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी वहां से भाग निकला. मुठभेड़ में एक बदमाश और हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हुए हैं.

सहारनपुर: जिले की सरसावा थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी वहां से भाग निकला. मुठभेड़ में एक बदमाश और हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हुए हैं.
पुलिस अधीक्षक सदर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये सरसावा थाना पुलिस ने चिलकाना तिराहे पर जांच के दौरान एक वाहन को रुकने का इशारा किया. लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.
सरसावा के थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह और उनके दल ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें घेर लिया. संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद बदमाश जहांगीर को गिरफ्तार किया गया. जहांगीर पर 25 हजार रुपए इनाम था.
उन्होंने बताया कि उसके पास से एक मोटरसाइकिल, 32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए है. उसका साथी वहां से फरार हो गया. सिंह ने बताया कि गोलीबारी के दौरान हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को गोली लगी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.






















