एक्सप्लोरर

बीजेपी वोट के लिए करती है दलित प्रेम का नाटक: CPM

पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि योगी सरकार में वैसे भी दलितों का उत्पीड़न बढ़ा है. वोट के लिए बीजेपी दलित प्रेम का नाटक करती है, जबकि हकीकत में दलितों को प्रदेश की जेलों में ठूंसा गया है. उनकी हत्या और उनपर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं. प्रशासन दबंगों के पक्ष में हर जगह खड़ा दिखता है. लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है.

लखनऊ: सीपीआई (एम) की राज्य इकाई ने शनिवार को कहा कि योगी सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ा है, बीजेपी तो सिर्फ वोट के लिए दलित प्रेम का नाटक करती है. पार्टी ने दलितों के पट्टे की भूमि पर कब्जे को लेकर मिर्जापुर जिले के कोलहा गांव में शुक्रवार को हुए संघर्ष और फायरिंग की घटना पर चिंता प्रकट की है. घटना से जुड़े सारे तथ्यों का पता करने के लिए पार्टी की एक जांच टीम शनिवार को कोलहा गांव रवाना हो गई.

पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि योगी सरकार में वैसे भी दलितों का उत्पीड़न बढ़ा है. वोट के लिए बीजेपी दलित प्रेम का नाटक करती है, जबकि हकीकत में दलितों को प्रदेश की जेलों में ठूंसा गया है. उनकी हत्या और उनपर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं. प्रशासन दबंगों के पक्ष में हर जगह खड़ा दिखता है. लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है.

उन्होंने बताया कि मिर्जापुर के कोलहा गांव में जमीन को लेकर दलितों और सवर्ण भूस्वामियों के बीच हुए संघर्ष में महिलाओं समेत कई गंभीर रूप से घायल हैं. दलितों पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की खबर मिली है. उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने में स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी गौर करना जरूरी है.

सुधाकर ने कहा कि माले की जांच टीम में राज्य स्थायी समिति के सदस्य शशिकांत कुशवाहा (चंदौली), राज्य कमेटी की सदस्य जीरा भारती (मिर्जापुर) और जिला सचिव नंदलाल शामिल हैं. ये सभी आज घटनास्थल के लिए रवाना हो गए, वहां पीड़ितों से भी मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?

नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम

'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'

'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान

SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'

वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल

सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?

Embed widget