एक्सप्लोरर

वाराणसी: Covid-19 सेफ्टी डिवाइस देगा महिला अपराध से सुरक्षा, जानिए कैसे?

Covid-19 सेफ्टी डिवाइस महिला अपराध से सुरक्षा देगा. वाराणसी की छात्रा अंजली श्रीवास्तव ने इस डिवाइस को तैयार किया है.

वाराणसी: लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक-1 शुरू हो चुका है. धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आ रही है. लोगों का घरों से निकलना भी शुरू हो गया है. हालांकि, इस दौरान कोरोना से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाए जा रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी खास ख्याल रखा जा रहा है.

लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी की खबरें सामने आईं. महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को ध्यान में रखकर वाराणसी की छात्रा अंजली श्रीवास्तव ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो महिला अपराध को अंजाम देने वालों के लिए काल बन सकता है. ये खास डिवाइस अपनी खूबियों से महिला शक्ति को सुरक्षा प्रदान करेगा. इस डिवाइस का नाम Covid 19 Domestic Violence Safety device है.

VNS_Covid-device

घर के बाहर डिवाइस का मुख्य भाग और घरों में लगेगा सब डिवाइस

वाराणसी की बेटी ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो आपके रक्षक के तौर पर काम करेगा. इस डिवाइस का एक भाग पूरे मोहल्ले या कालोनी के बाहर लगेगा और दूसरा आपके घर में, जिसे सब डिवाइस कह सकते हैं. जिसके माध्यम से एक बटन क्लिक करने से सीधे सूचना पुलिस को जाएगी. पुलिस तत्काल सूचना पाकर दरवाजे पर मौजूद होगी. इस एक डिवाइस के माध्यम से पूरी कालोनी या मोहल्ले की महिलाओं को जोड़ा जा सकता है. इतना ही नहीं, इस डिवाइस में रिकॉर्डिंग का भी सिस्टम है, जो सुबूत के तौर पर काम करेगा.

पुलिस भी मान रही महिला अपराधों में इजाफा

लॉकडाउन में जब लोग अपने घरों में थे, ऐसे समय में महिला अपराध जैसे घरेलू हिंसाओं की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. ऐसा वाराणसी पुलिस के रिकॉर्ड भी कह रहे हैं और ऐसे में इस तरह का डिवाइस महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम है. वाराणसी एसएसपी भी इस तरह के प्रयासों की सराहना कर उसे अपने अभियान में जोड़कर महिला अपराधों को कम करने में मदद ले सकते हैं.

अपराध का सबूत भी देगा डिवाइस

महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ये डिवाइस वरदान है, जो अपराध के सुबूत भी देगा और अब ये वाराणसी पुलिस के संज्ञान में भी है. इस प्रयास को सराहनीय बताया जा रहा है और इसकी पूरे शहर में चर्चा भी हो रखी है.

यह भी पढ़ें:

आगरा: कोरोना संकट के बीच शादी, PPE किट पहनकर हुआ दुल्हन का मेकअप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget