एक्सप्लोरर

COVID-19 Lockdown: सीएम नीतीश ने रोजगार सृजन और संक्रमण से बचाव कार्यों की समीक्षा की, ये फैसले लिए गए

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मनरेगा के वो मजदूर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द बैंक अकाउंट खुलवाया जाए और खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाए.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन में रोजगार सृजन और कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की स्थिति के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की. समीक्षा के बाद अहम फैसले लिए. इसमें कहा गया कि हाशिये पर के ऐसे परिवारों को जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें जीविका समूह के माध्यम से चिन्हित कराकर एक हजार रूपये के भुगतान की व्यवस्था होनी चाहिए.

पैक्स के माध्यम से गेहूं की खरीद और किसानों को अपनी पंचायतों में ही फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा. पैसे का समय पर भुगतान हो. इसके साथ ही बाढ़ और कटाव से बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्यों को पूरा करने को कहा.मनरेगा के अन्तर्गत एक एकड़ से कम क्षेत्र वाले तालाबों का निर्माण शीघ्रता से हो.

मुख्य सचिव ने बताया कि गाइडलाइन को फॉलो करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हमलोग कुछ प्रोसेसिंग यूनिट चालू कर सकते हैं. सरकार द्वारा चलाई जा रही कुछ ऑनलाइन योजनाओं की शुरूआत की जा सकती है. जूट उद्योग, माइनिंग के उद्योग, ऑयल गैस रिफाइनरी इत्यादि की शुरूआत की जा सकती है.

मुख्य सचिव ने बताया कि सात निश्चय के कार्यक्रम हर घर नल का जल, पक्की गली-नालियां, शौचालय का निर्माण, तालाबों/पोखरों का जीर्णोद्धार जैसे कार्य शुरू कर दिए गए हैं. इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, सैनिटाइजेशन कराना और लार्ज गैदरिंग को रोकना आदि शामिल है.

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अस्वीकृत और पेंडिंग राशन कार्ड की जांच कर आवेदक को राशन कार्ड निर्गत किया जाए. सतत जीविकोपार्जन योजना एक महत्वपूर्ण योजना है. जीविका के माध्यम से ऐसे परिवारों का चयन कर लें जिनका राशन कार्ड नहीं बना है. ऐसे परिवारों को एक हजार रुपये की राशि के भुगतान की व्यवस्था होनी चाहिए. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग दो दिन में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लें.

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पहले से सतत जीविकोपार्जन योजना चलायी गई है, जिसके माध्यम से हाशिये पर के लोगों को आगे बढ़ाने के लिये और पूर्व में शराब और ताड़ी के कार्य से जुड़े लोगों की जीविका के लिए मदद हो सके. इन हाशिये पर के लोगों के पास राशन कार्ड भी नहीं है. मनरेगा के भी ऐसे मजदूरों का जिनका राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी चिन्हित करें. इनलोगों का बैंक एकाउंट भी खुलवायें और जल्द से जल्द इनके खाते में राशि ट्रांसफर करायी जाए.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से बिहार के बाहर राज्य के जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें राहत देने के लिए उनके खाते में भी 1000 रुपया भेजा जा रहा है. इस कार्य की भी निगरानी करते रहें ताकि बचे लोगों को भी खाते में राशि जल्द से जल्द भेज दिया जाए. राज्य में चलाये जा रहे आपदा राहत केन्द्रों पर सुविधाओं पर भी नजर रखें ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो.

सीएम ने कहा कि मजदूरों के रोजगार सृजन के लिए भी उपाय करने होंगे. राज्य में मानसून की शुरूआत के पूर्व बाढ़ नियंत्रण के लिये कुछ जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना होगा. पिछले साल बाढ़ की वजह से कटाव निरोधक और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए शुरू करें. बाढ़ प्रबंधन से जुड़ी हुई जिन योजनाओं पर काम शुरू हुआ था, उसे भी पूरा करें.

COVID-19: बिहार के सिवान, बेगूसराय, नालंदा और नवादा जिले के हर घर की होगी स्क्रीनिंग, कल से शुरू होगा अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget