एक्सप्लोरर

COVID-19: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को दिया लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाबंदियों से लोगों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं लेकिन भारत कोई जोखिम नहीं उठा सकता. पंजाब में संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 151 लोग संक्रमित हैं.

हरियाणाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शनिवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन कम दो सप्ताह तक बढ़ाने का सुझाव दिया है. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का बंद है, जिसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करके बंद के संबंध में उनके विचार जाने.

अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाबंदियों से लोगों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं लेकिन भारत कोई जोखिम नहीं उठा सकता. पंजाब में संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 151 लोग संक्रमित हैं.

बैठक में मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य और राहत संबंधी कई उपाय भी सुझाए. उन्होंने कहा कि उद्योग और कृषि क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतें देने को कहा.

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों की दर अभी अनिश्चित है और देश को इससे पार पाने की लंबी लड़ाई लड़नी है. चीन और कई यूरोपीय देशों की हालत को देखते हुए बंद बढ़ाने की जरूरत है.

उन्होंने बैठक में बताया कि पंजाब सरकार ने एक मई तक कर्फ्यू लगाने अथवा पूरी तरह बंद लागू करने का पहले ही निर्णय ले लिया है. सभी शिक्षण संस्थान 30 जून तक बंद रहेंगे.

उन्होंने बताया कि राज्य की बोर्ड परीक्षाएं भी अगले आदेश तक के लिए टाल दी गईं हैं. राज्य सरकार के एक बयान में कहा गया कि राज्य में एक मई तक धारा 144 लागू है.

बयान में कहा गया कि उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक विशेष जोखिम बीमे की मांग की, जिसमें पुलिसकर्मी, साफाई कर्मी और अन्य सभी कर्मचारी शामिल हैं, जो आजमाइश के इस वक्त में लोगों की तकलीफों को कम करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.

उन्होंने संक्रमण के मामलों की जांच की संख्या बढ़ाने और तेजी से परीक्षण लिए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने पंजाब के सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार करने के लिए 500 करोड़ रुपये की मांग की.

सिंह ने सुझाव दिया कि भारत सरकार गांव की पंचायतों और नगर पालिकाओं को आपदा राहत के लिए 14वें वित्त आयोग अनुदानों के इस्तमाल को मंजूरी दे सकती है. इसके अलावा उन्होंने किसानों को राहत देने वाले अनेक उपाय भी सुझाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget