एक्सप्लोरर

Coronavirus: मास्क और सैनिटाइज़र की किल्लत के दौरान यूपी की जेलों ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की 71 जेलों में से 63 जेलों में बीते 10 दिनों में एक लाख 24 हज़ार 500 मास्क तैयार कर दिए गए हैं.जेलों की तरफ से आम जनता को सस्ते और उच्च गुणवत्ता के मास्क की आपूर्ति का प्रयास किया गया है.

लखनऊ: कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने की वजह से देश में मास्क की कमी की ख़बरें आने लगीं. हर तरफ हाहाकार जैसी स्थिति हो गई. ऐसे में यूपी की जेलों में रह रहे कैदियों ने आम जनता की मदद और उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र अपना हाथ आगे बढ़ाया और कीर्तिमान रच दिया. उत्तर प्रदेश की 71 जेलों में से 63 जेलों में बीते 10 दिनों में एक लाख 24 हज़ार 500 मास्क तैयार कर दिए गए हैं. इसका नतीजा यह हुआ कि इन जेलों में रहने वाले एक लाख कैदियों को तो मास्क मिल ही गया. साथ ही अब जेल प्रशासन सरकार और आम जनता को मास्क की आपूर्ति करने की स्थिति में आ गया है.

सिर्फ लागत मूल्य पर मास्क देने को तैयार जेल

जेल में रहने वाले कैदियों के इस प्रयास की एक ख़ास बात ये भी है कि जेल प्रशासन ये कवायद फ़ायदे के लिए नहीं करवा रहा बल्कि आपदा के समय सहयोग के तौर पर सिर्फ लागत मूल्य पर मास्क की आपूर्ति करने को तैयार है. ऐसे में जेलों की तरफ से आम जनता को सस्ते और उच्च गुणवत्ता के मास्क की आपूर्ति का प्रयास किया गया है. ज़्यादातर जेलों में कैदियों को मास्क तैयार करने की ट्रेनिंग दी गई और ज़रूरत की चीज़ें मुहैया कराकर उनसे काम लिया गया. नतीजा यह हुआ कि कम वक्त में ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश रंग लाई और जेल न सिर्फ अपनी जरूरत पूरी करने की स्थिति में है बल्कि आम जनता को भी मदद करने को तैयार है.

सैनिटाइज़र बनाने का भी काम किया जा रहा है

देशभर में मास्क के साथ-साथ सेनिटाइजर की भी किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया था. ऐसे में कुछ जेलों में मास्क के अलावा सैनिटाइज़र बनाने का भी काम चल रहा है. ये दर्शाता है कि समाज के सबसे बदनाम लोग भी मुश्किल घड़ी में देश के साथ हाथ बढ़ाने को तैयार खड़े हैं. जेल प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने जेलों में किये जा रहे इन कामों को सराहा है.

कैदियों के प्रयास को अधिकारियों ने सराहा

आपको बता दें कि जेलों में कैदी बहुत से काम करते रहे हैं. बिस्किट, नमकीन, जूट के झोले और हैंडीक्राफ्ट के सामान जेलों में बनते आये हैं. लेकिन जैसे ही कोरोना का असर देश में बढ़ा, हर तरफ मास्क और सैनिटाइज़र की मांग आसमान छूने लगी. स्थिति ये आ गई कि कुछ असामाजिक तत्व नकली मास्क और सैनिटाइज़र बनाने लगे तो कुछ स्टॉक होल्डिंग कर ऊंचे दामों पर मास्क और सैनिटाइज़र बेचने लगे. ऐसे में यूपी की जेलों ने जिस तरह मदद के लिए अपना हाथ आगे किया है, वो दिखता है कि मुश्किल घड़ी में देश एक साथ मिलकर मुश्किलों से मुकाबला करने को तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget