एक्सप्लोरर

यूपी में कोरोना का आंकड़ा पांच हजार के पार, अकेले बाराबंकी में मिले 50 नए केस

यूपी में कोरोना का आंकड़ा पांच हजार के पार हो गया है. बुधवार को राज्य में कोरोना के 249 नए केस मिले है, जहां अकेले बाराबंकी में 50 संक्रमित मामले सामने आए हैं.

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा: यूपी में बुधवार को 249 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5 हज़ार के पार हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अब राज्य में  कुल 5175 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं.

नए 249 केस में 50 कोरोना  बाराबंकी जिले से हैं. ये सभी प्रवासी मजदूर हैं.इसके अलावा 21 मामले अयोध्या में सामने आए हैं. राज्य में 1982 कोरोना के एक्टिव केस हैं, जबकि 3066 संक्रमण मुक्त के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. वहीं, प्रदेश में अब तक 127 कि कोरोना से मौत हो चुकी है. प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से चार लोगों की जान जा चुकी है.

यूपी के जिलेवार कोरोना के केस

  • आगरा में सर्वाधिक 836 कोरोना पॉजिटिव केस
  • कानपुर में 318, मेरठ 337, लखनऊ में 308, नोएडा में 302, सहारनपुर में 218 केस
  • फिरोजाबाद 204, गाज़ियाबाद 199, मुरादाबाद 170 कोरोना पॉजिटिव मामले
  • वाराणसी में 124, बुलंदशहर 96, अलीगढ़ 99, हापुड़ 87, रामपुर 94, बाराबंकी 79, बस्ती 104, बहराइच में 63, मथुरा, संभल में 57, बिजनौर, प्रयागराज, रायबरेली 58-58, प्रतापगढ़ 56, सिद्धार्थनगर में 51 कोरोना पॉजिटिव केस
  • गाजीपुर 49, संत कबीर नगर 46, जालौन 41, लखीमपुर 40, शामली 37, सीतापुर, मुज़फ्फरनगर में 34-34, अमरोहा 35, लखीमपुर 35, गोंडा 36, कौशाम्बी 33, बलरामपुर, पीलीभीत 32- 32, जौनपुर में 31, झांसी में 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज
  • सुल्तानपुर, अयोध्या 28-28, बागपत, गोरखपुर 27-27, अमेठी, बरेली, कन्नौज में 26-26, देवरिया में 25, फतेहपुर, मैनपुरी, मिर्जापुर 24-24, महराजगंज 23, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती 22-22, बाँदा 21, औरैय्या, फर्रुखाबाद, हरदोई, हाथरस में 20-20 कोरोना पॉजिटिव केस
  • वहीं, इटावा 19, बदायूं 17, चित्रकूट 16, आज़मगढ़, चंदौली 15-15, कासगंज, बलिया, एटा में 13-13, शाहजहांपुर, उन्नाव 11-11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.
  • भदोही में 9, कानपुर देहात, कुशीनगर में 7-7 कोरोना पॉज़िटिव केस मिले हैं.
  • मऊ में 4, महोबा, सोनभद्र में 3-3, हमीरपुर में 2, ललितपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

आगरा कोरोना अपडेट

आगरा में 8 कोरोना के नये मामले आने पर संक्रमितों का आंकड़ा 831 पहुंच गया है.  अबतक जिले में 28 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं, 660 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं.आगरा में लगभग 79.42% मरीज रिकवर हुए हैं. वर्तमान में जिले में 143 कोरोना के एक्टिव केस हैं. वहीं, आगरा में अब तक 11284 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है. लॉकडाउन 4 में भी आगरा में 44 कंटेनमेंट जोन पूरी तरह से सील हैं.

प्रयागराज कोरोना अपडेट

जिले में कोरोना पाॉजिटिव मरीजों की संख्या 55 हो गई है. बुधवार को जिले में कुल 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं दो मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. जिले में अब तक 16 मरीज निगेटिव रिपोर्ट आने पर डिस्चार्ज हो चुके हैं. जबकि कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो चुकी है. वर्तमान में जिले में कुल 36 कोरोना के एक्टिव केस हैं.

वाराणसी कोरोना अपडेट

वाराणसी में आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इनमें एक वाराणसी का व्यापारी, एक फल विक्रेता और 6 मरीज मुंबई व अहमदाबाद से आए प्रवासी हैं. वाराणसी में अब तक कोरोना के 123 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है. वाराणसी में 35 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं.

यह भी पढ़ें:

CM योगी बोले- रोजाना 2 लाख लोग आ रहे हैं यूपी, अबतक प्रदेश के लिए चलाई गईं 1044 ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget