एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में मास्क बांटने पर लगाई रोक, कहा- घबराने की जरूरत नहीं है

बिहार में कोरोना वायरस से निपटने को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में नीतीश कुमार ने कहा कि वह इन दिनों सुबह से शाम तक हर जगह से रिपोर्ट लेते हैं.

पटना: कोरोना वायरस को लेकर आज बिहार विधानसभा में मास्क बांटने पर सीएम नीतीश कुमार ने रोक लगाई. इसके अलावा उन्होंने मास्क बांटने वाले कि जम कर क्लास भी लगाई. नीतीश कुमार आज जैसे ही विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों ही सदन में मास्क बांटे जा रहे हैं. कई विधायकों को जब उन्होंंने मास्क पहने देखा तो कहा कि किसकी अनुमति से यह बांटा जा रहा है. इससे तो पैनिक ही फैलेगा.

किसी ने उन्हें सूचना दी कि उन्हीं की पार्टी के रामचन्द्र भारती मास्क बंटवा रहे हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने उनको बुलाया गया और फिर उनकी जमकर क्लास लगाई. बता दें कि आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधान पार्षद राम चंद्र भारती स्वाथ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ विधायकों और विधानसभा के कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को मास्क बांट रहे थे. मास्क लेने के लिए थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल भी हो गया. लेकिन जैसे ही सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने लोगों को मास्क लगाए देखा और वह आग बबूला हो गए और मास्क बांटने वाले राम चंद्र भारती की जम कर क्लास भी लगा दी.

सीएम ने दिया बिहार के विभिन्न जिलों में धारा 144 को खत्म करने का आदेश

बिहार के कई जिलों में डीएम ने कोरोना वायरस को लेकर धारा 144 लगा दी थी . सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को आदेश दिया कि कोरोना पर धारा 144 की कोई जरूरत नही है.जहां भी धारा 144 लगाई गई है उसे जल्द हटाया जाए .लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ना कि उन्हें डराने की. विधानसभा मे मास्क बांटने पर रोक लगाने के बाद सीएम नीतीश ने हाल ही में अपने हवाई यात्रा के दौरान मास्क को लेकर हुई एक घटना के बारे में बताया.

उन्होंने कहा कि जब वह और उनके सहयोगी मंत्री संजय झा हवाई जगह में बैठे तो यात्रियों और खास कर एयर होस्टेज को मास्क पहने देखा. ऐसे में उन्होंने सभी को टोका और पूछा अपने मास्क क्यों पहना है.क्या इसकी जरूरत है.तब लोगों ने मास्क हटाया और मैंने सब को समझाया कि जो स्वस्थ हैं उन्हें मास्क की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Madhya Pradesh Live Updates: नहीं हुआ कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्ट, विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित

शिखर सम्मेलन: सीएम योगी बोले- पोस्टर वाले दंगाई मानवता के दुश्मन, इस वायरस से भी सावधान रहें लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget