एक्सप्लोरर

कांग्रेसियों ने अरुण जेटली पर लगाया विजय माल्या को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग

विजय माल्या के एक बयान ने देश के वित्त मंत्री को कटघरे में खड़ा कर दिया है. माल्या ने कहा कि विदेश जाने से पहले उसने अरुण जेटली से मुलाकात की थी. इस बयान को आधार बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अरुण जेटली पर कार्रवाई करने की मांग की है.

कानपुर: बैंको को लगभग 9 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागने वाले विजय माल्या को आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है. विजय माल्या के एक बयान ने देश के वित्त मंत्री को कटघरे में खड़ा कर दिया है. माल्या ने कहा कि विदेश जाने से पहले उसने अरुण जेटली से मुलाकात की थी. इस बयान को आधार बनाकर कांग्रेस ने वित्तमंत्री को घेरना शुरू कर दिया है. गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अरुण जेटली के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई करने की मांग की है. कांग्रेस का आरोप है कि विजय माल्या को विदेश भगाने में अरुण जेटली का हाथ है. कांग्रेसियों ने अरुण जेटली पर लगाया विजय माल्या को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग बुधवार को हाथों में विभिन्न तरह के स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे. उन लोगों ने इंस्पेक्टर को वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा और मुकदमा लिखने का की मांग की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देश की जनता की गाढ़ी कमाई लेकर विदेश भागने वाले विजय माल्या ने लंदन में कहा है कि विदेश जाने से पहले उसने वित्तमंत्री से मुलाकात की थी. कांग्रेसियों ने अरुण जेटली पर लगाया विजय माल्या को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस प्रकार लन्दन में विजय माल्या ने अदालत के बाहर इस बात को स्वीकार किया देश छोड़ने से पहले वो अरुण जेटली से मिलकर आया था. इससे ये साबित होता है कि देश के 9 हजार करोड़ लेकर के भगौड़े विजय माल्या को भगाने में वित्तमंत्री अरुण जेटली का हाथ है. उन्होंने आर्थिक हितों को लेकर उसे भागने में सहयोग किया है, ये जांच का विषय है. आज हमने कोतवाली में प्राथना पत्र देकर के यह मांग की है कि इनके खिलाफ जांच की जाये. उन्होंने कहा कि जब तक जांच चले तब तक इनसे इस्तीफा ले लिया जाये, क्यों की पद पर रहकर के ये जांच को प्रभावित भी कर सकते हैं. कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने के बाद हम एफ़आईआर ई-मेल से दर्ज कराने का काम करेंगे. कांग्रेसियों ने अरुण जेटली पर लगाया विजय माल्या को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग उन्होंने कहा कि यदि शासन सत्ता के दबाव में उन पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम अदालत का दरवाजा खटखाटाने में भी परहेज नहीं करेंगे. इस बात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. सीओ कोतवाली अजय कुमार ने कहा, ''कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एक एप्लीकेशन मिली है इसमें राजनैतिक नितार्थ छिपे हुए हैं, उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP के भिंड में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली और आंधी-बारिश से 3 की मौत, पशुधन को भी नुकसान
एमपी के भिंड में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली और आंधी-बारिश से 3 की मौत, पशुधन को भी नुकसान
दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जानें आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जानें आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
पंजाब निकाय चुनाव: पार्टी चीफ वडिंग के गढ़ में कांग्रेस की हार, चन्नी के इलाके में क्या हुआ?
पंजाब निकाय चुनाव: पार्टी चीफ वडिंग के गढ़ में कांग्रेस की हार, चन्नी के इलाके में क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई डिटेल 
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
पहाड़ों पर ट्रिप प्लान करने वाले ध्यान दें, इन आदतों की वजह से बीच रास्ते में धोखा दे सकती है कार, जानें सुरक्षित सफर के तरीके
पहाड़ों पर ट्रिप प्लान करने वाले ध्यान दें, इन आदतों की वजह से बीच रास्ते में धोखा दे सकती है कार, जानें सुरक्षित सफर के तरीके
Embed widget