एक्सप्लोरर

50 वर्षों तक प्रदेश में कांग्रेस, एसपी, बीएसपी की सरकार नहीं आयेगी: केशव मौर्य

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव एसपी, बीएसपी, कांग्रेस पार्टियां मिलकर भी चुनाव लड़ेगी तब भी हम 80 सीटों में से 73 सीटे जीतेंगे.

कानपुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाले 50 वर्षों तक प्रदेश में कांग्रेस, एसपी, बीएसपी नहीं आयेगी और केंद्र में कांग्रेस नहीं आयेगी. कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन है. केशव ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 73 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं. महागठबंधन की मिलकर चुनाव लड़ ले इसके बाद भी हम लोग ही ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे.

केशव प्रसाद मौर्य जिला समन्वय की बैठक लेने के लिए बुधवार को कानपुर पहुंचे थे. बैठक के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव बीजेपी बहुत ही महत्वपूर्ण मानती है. 2019 का लोकसभा चुनाव  एसपी, बीएसपी, कांग्रेस पार्टियां मिलकर भी चुनाव लड़ेगी तब भी हम 80 सीटों में से 73 सीटे जीतेंगे. यह जीत हम अपने संगठन के बल पर प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यो के बल पर अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर जीतेंगे. हमें पूरा विश्वास है हम लोग कमल खिलायेंगे.

केशव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश की जनता का विश्वास बढ़ा है और लगातार बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में हमने 2014 में और 2017 में जो जीत हासिल की थी, उससे बड़ी जीत 2019 में हासिल करेंगे.

 एसटी/एससी एक्ट पर भी बोले केशव

डिप्टी सीएम ने एसटी/एससी एक्ट पर कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी फर्जी मुकदमा दर्ज नहीं होने देंगे. अगर कोई एससी/एसटी पर उत्पीड़न करेगा तो उसे बचने भी नहीं देगे. एन्काउंटर मामले में उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जो कार्यवाई शुरू हुई तो वो आने वाले समय में भी बंद नहीं होगी. अपराधी या तो जेल जाएंगे या यूपी के बाहर जाएंगे. अगर वो पुलिस पर हमला करते हैं तो पुलिस भी उन्हें माला नहीं पहनाएगी.

विवेक तिवारी मर्डर केस पर की बात विवेक तिवारी मर्डर केस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तेजी के साथ सिपाहियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया, उनकी गिरफ़्तारी कर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

राम मंदिर मामले की सुनवाई जल्द पूरी हो 

राम मंदिर मुद्दे पर केशव ने कहा कि मामला देश की सर्वोच्च न्यालय के पास है और 29 अक्टूबर से प्रतिदिन सुनवाई होने जा रही है. हम चाहते हैं कि सुनवाई जल्द पूरी हो निर्णय जल्दी आये भव्य मंदिर का निर्माण जितनी शीघ्रता से प्रारंभ हो सके उतना अच्छा है. हम इतना ही कहना चाहते हैं कि अगर कोई समझौता करना चाहेगा तो सरकार पूरा सहयोग करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD मार्च: कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget