एक्सप्लोरर

औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं प्रधानमंत्री मोदी, श्रद्धालुओं पर लगाया जजिया- संजय निरुपम

निरुपम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री जो हिंदुओं के अधिकार की बात करते हैं अब "मंदिर ढहा रहे हैं और श्रद्धालुओं पर ‘जजिया’ लगा रहे हैं. मैं आधुनिक औरंगजेब के इस कृत्य की निंदा करता हूं."

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने उन्हें "औरंगजेब का आधुनिक अवतार" बताया. कांग्रेस के इस आरोप पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि विपक्षी दल को आक्रांताओं के कामों को उजागर करना फायदेमंद लगता है.

निरुपम ने यहां मंगलवार को यहां जनसभा में दावा किया, "इस लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने एक व्यक्ति (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को चुना जो वास्तव में औरंगजेब का आधुनिक अवतार है. क्योंकि वाराणसी में गलियारे के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर सैकड़ों मंदिर ढहा दिये गए."

उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं से 550 रुपये का शुल्क भी वसूला जा रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा, "यह साबित करता है कि औरंगजेब जो न कर सका, वह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जा रहा है."

निरुपम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री जो हिंदुओं के अधिकार की बात करते हैं अब "मंदिर ढहा रहे हैं और श्रद्धालुओं पर ‘जजिया’ लगा रहे हैं. मैं आधुनिक औरंगजेब के इस कृत्य की निंदा करता हूं."

वहीं कांग्रेस की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दल को भारत में "आक्रांताओं" द्वारा किये गये कामों की याद रखना फायदेमंद लगता है. पार्टी ने कांग्रेस पर विकास कार्य पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया.

बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, "निरुपम विश्वास के बजाय मजबूरी के चलते विवादास्पद बयान देने के लिये जाने जाते हैं. कुछ विचित्र कारणों के चलते कांग्रेस को आक्रांताओं को कामों को उजागर करना फायदेमंद लगता है लेकिन वह कभी भारत के निर्माताओं को मान्यता नहीं देती."

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के राजनीतिकरण की कोशिश से पहले कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसने सुप्रीम कोर्ट में दिये हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व का "विरोध" क्यों किया और उसने राम सेतु को धवस्त करने की मांग क्यों की.

बैंक गार्ड की हत्या कर 50 लाख रुपये लूटने वाला नोएडा से हुआ गिरफ्तार

मैंने कभी नहीं कहा कि जो लोग वोट नहीं देंगे उनका काम नहीं करूंगी- मेनका गांधी

पिछड़ों के वोट बांटने के लिए बीजेपी ने सपा प्रमुख के घर में भी डाली 'डकैती'- मायावती

हेमा मालिनी बोलीं, 'मोदी भ्रष्टाचार को रोकने में लगे हैं, इसलिए विपक्ष उनको रोकना चाहता है'

चुनावी मझधार में एक साथ एसपी-बीएसपी, भदोही में मंच पर माया ने बताई अखिलेश की चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget