एक्सप्लोरर

दिग्विजय ने पुलवामा आतंकी हमले को बताया 'दुर्घटना', आतंकियों की संख्या पर सरकार को घेरा

विवाद बढ़ने पर सिंह ने कहा, ''पुलवामा आतंकी हमला था इसमें क्या शक है? लेकिन फिर से मोदी जी की ट्रोल आर्मी मूल प्रश्न का उत्तर देने से क़तरा रही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले का उल्लेख दुर्घटना के तौर पर किया. हालांकि बाद में सिंह ने कहा कि इसमें किसी को कोई शक नहीं है कि यह आतंकी हमला था, लेकिन मोदी जी की ट्रोल आर्मी मूल प्रश्नों के उत्तर देने से इनकार कर रही है.

सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है. सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं. हम उनका सम्मान करते हैं.'' उन्होंने कहा, ''किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है.''

सिंह ने कहा, ''प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये. बीजेपी अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एस एस अहलूवालिया कहते हैं एक भी नहीं मरा. आप इस विषय में मौन हैं. देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है.'' उन्होंने कहा, ''मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का. सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मां का है जिसके लाड़ले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है. इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?''

विवाद बढ़ने पर सिंह ने कहा, ''पुलवामा आतंकी हमला था इसमें क्या शक है? लेकिन फिर से मोदी जी की ट्रोल आर्मी मूल प्रश्न का उत्तर देने से क़तरा रही है. मोदी जी ने कहा था नोटबंदी से आतंकवाद समाप्त हो जायेगा लेकिन और बढ़ गया. 300 आतंकवादियों को मार कर जैश-ए-मोहम्मद को भारी नुकसान पहुंचाया लेकिन कश्मीर में आतंकवादी हमले जारी हैं. आख़िर मोदी जी देश को वस्तुस्थति से अवगत कराने से क्यों बच रहे हैं?''

कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट को रिट्वीट भी किया जिसमें शब्दकोष का हवाला देते हुए दुर्घटना शब्द का अर्थ 'शुभ घटना', 'विपत्ति' और 'आफत' बताया है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने उनके बयान को लेकर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रहे हैं. दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने पूछा कि क्या राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आतंकी हमला.

BJP की वेबसाईट हैक, पीएम मोदी का मीम शेयर करके लिखे अपशब्द

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget