एक्सप्लोरर

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमला कांग्रेस की साजिश थी: विजय रूपाणी

विजय रूपाणी ने कहा कि यह कांग्रेस विधायक की सुनियोजित साजिश थी. चार राज्यों के चुनाव आने वाले हैं और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण होना है. इसलिए कांग्रेस ने गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की.

लखनऊ: गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमलों के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने प्रदेश में उत्तर भारतीयों पर हमले को कांग्रेस की सुनियोजित साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गैर गुजरातियों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है और अब वहां हालात नियंत्रण में हैं.

सीएम रूपाणी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "यह कांग्रेस विधायक की सुनियोजित साजिश थी. चार राज्यों के चुनाव आने वाले हैं और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण होना है. इसलिए कांग्रेस ने गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की लेकिन गुजरात सरकार ने उनके प्रयास को विफल कर दिया. अब पूरे हालात नियंत्रण में है." रूपाणी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए निमंत्रण देने पहुंचे थे.

गैर गुजराती गुजरात में उसी तरह जैसे दूध में शक्कर: रूपाणी 

इसके साथ ही सीएम रूपाणी ने कहा, "700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 50 से अधिक कांग्रेसी हैं. सौ से अधिक लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज फैला रहे थे. उनमें भी कई कांग्रेसी थे." रूपाणी ने कहा कि गुजरात में आज पूरी स्थिति नियंत्रण में है. गुजरात में बसे हुए गैर गुजराती उसी तरह हैं, जिस तरह दूध में शक्कर मिल जाती है. उसी तरह सब लोग वहां पर रह रहे हैं.

उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने उसी वक्त कड़े से कड़े कदम उठाये. गुजरात में पिछले कई दिनों से कोई घटना नहीं हुई है. गुजरात का जनजीवन सामान्य है. सरकार की तरफ से सबको पूरी सुरक्षा दी जा रही है. रूपाणी ने कहा कि भड़काऊ भाषण देने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वो (विधायक) कांग्रेस के बिहार प्रभारी हैं और बिहारियों को निकालने की बात कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इन विधायक पर कार्रवाई करनी चाहिए.

गुजरात में चोरी के बाद सीनाजोरी कर रही है कांग्रेस: रूपाणी 

यह कहे जाने पर कि एक ओर तो कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में उन्हें काले झंडे दिखा रहे हैं तो दूसरी ओर आपका कहना है कि गुजरात में गड़बड़ी कांग्रेस ने ही फैलायी, रूपाणी ने कहा कि ये चोरी और सीनाजोरी की बात है. उल्टे चोर कोतवाल को सजा देने के लिए निकले हैं. योगी ने गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने का रूपाणी का आमंत्रण स्वीकार करते हुए उनका आभार प्रकट किया.

यह भी देखें:

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
Mumbai News: चाचा से सीखा ड्रग्स बनाने का तरीका, 75 करोड़ की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार
मुंबई: चाचा से सीखा ड्रग्स बनाने का तरीका, 75 करोड़ की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार
पटना: खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड को भी पीटा, '2 दिन में कोचिंग उड़ाने की धमकी'
पटना: खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड को भी पीटा, '2 दिन में कोचिंग उड़ाने की धमकी'
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत, 3 और 4 जून को कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत, 3 और 4 जून को कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget