एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी ने यूपी-बिहार में बाढ़ जैसी स्थिति पर जताई चिंता, केंद्र से की मदद की अपील

देश के कई राज्यों में भीषण बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. इस कारण लोग परेशान हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और उन्होंने केंद्र सरकार से मदद की अपील की है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर चिंता जताई है. सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से प्रभावित राज्यों की मदद करने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन उचित राहत और बचाव कार्य शुरू करेंगे.

प्रशासन से मदद की अपील के साथ ही सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के पदाधिकारियों और उससे जुड़े संगठनों से इस मुश्किल भरे हालात में आम लोगों की मदद करने का निर्देश दिया. बता दें कि मूसलाधार बारिश के बाद बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर और कैमूर जिलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है. पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 48 लोगों की मौत हुई जिनमें अधिकतर उत्तर प्रदेश के हैं.

उत्तर प्रदेश का हाल 

संगम नगरी प्रयागराज में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह बेहाल कर दिया है. बारिश की वजह से जहां लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. वहीं, पूरे राज्य की बात करें तो बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 25 लोगों की मौत सिर्फ शनिवार को हुई है.

बिहार में भीषण बारिश आम-जन बेहाल

बिहार में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने राजधानी पटना सहित अनेक जिलों में कोहराम मचा रखा है. यहां लगातार जारी बारिश से अब तक 13 लोगों की मौत हो गयी है. बारिश की वजह से पटना में हवाई के साथ रेल यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है. राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद बीती रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बैठकें की.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य होंगे आदित्य ठाकरे, वर्ली से आजमाएंगे किस्मत

बिहार: भीषण बारिश से अब तक 13 की मौत, सोमवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget