एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह के बयान से साफ हुआ कि बिहार में जंगलराज, सफाई दें नीतीश कुमार- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि गिरिराज सिंह ने जिस तरह से बेगूसराय के एसपी पर अपराधियों के संरक्षण देने का आरोप लगाया उससे से साबित होता है कि बिहार में जंगलराज है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसपर सफाई देनी चाहिए.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा बेगूसराय के एसपी को खरी-खोटी सुनाए जाने के मामले में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सफाई मांगी है. कांग्रेस के प्रवक्ता और विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सवाल खड़ा कर रहे हैं. वे सहयोगी दल के बड़े नेता हैं. सहयोगी दल के मंत्री ही अपने राज्य की कानून व्यवस्था से खुश नहीं हैं और एसपी के बहाने नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं.

बिहार में जंगलराज है, ये साबित हुआ- कांग्रेस

प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि गिरिराज सिंह एसपी ने से यह कह रहे हैं कि आप मर्डर करने वाले शख्स को प्रोटेक्शन क्यों दे रहे हैं. इसका मतलब तो ये है कि बिहार में जंगल राज की पराकाष्ठा है. जिस भाषा का प्रयोग गिरिराज सिंह ने किया है, वो इस बात को बताने के लिए पर्याप्त है. अपराधियों को सरकार के अधिकारी संरक्षण देते हैं, ये बात गिरिराज सिंह ने कही है. अब या तो बीजेपी गिरिराज सिंह को बाहर करे या नीतीश कुमार को चाहिए कि वो इसपर स्थिति को स्पष्ट करें.

कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में गिरिराज सिंह भी भागीदार हैं. वो भी विफल साबित हुए हैं. एक दूसरे पर आरोप लगाकर ये अपना पल्ला झाड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ये बड़ा गंभीर मामला है कि सरकार में सहयोगी दल होने के बावजूद गिरिराज सिंह अधिकारियों पर अपराधियों को प्रोटेक्शन देने का आरोप लगा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से सांसद हैं. अपने संसदीय क्षेत्र में हो रही हत्या से परेशान हैं. गिरिराज सिंह का आरोप है कि पुलिस वाले हत्या को एक्सीडेंट बता मामले को रफा दफा करने में लगी रहती है. गिरिराज सिंह ने सरे आम एसपी को फोन कर खरी खोटी सुनाई थी. नीतीश कुमार पर भी टिपण्णी कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget