एक्सप्लोरर

दिल्ली में सर्दी के सितम से लोग परेशान, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री किया गया रिकॉर्ड

सर्दी के कहर से देशभर के लोग परेशान हैं तो वहीं दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बढ़ती ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है. आज दिल्ली में सर्दी ने पिछले 12 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मिनिमम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गला देने वाली ठंड से लोग परेशान हैं. दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ठंड के बढ़ने और कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है और यह 300 मीटर है. गिरते तापमान ने दिल्ली में पिछले 12 साल के सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गुरुग्राम में भी ठंड के कहर से लोग परेशान हैं. दिल्ली-एनसीआर में उत्तर की तरफ से आ रही बर्फीली हवा के कारण सर्दी में इजाफा हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक सर्दी से लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी.

पंजाब, हरियाणा में सर्दी का सितम जारी दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा और पंजाब में भी बढ़ती ठंड के कारण ठिठुरन हो रही है. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी वहां भी काफी कम हो गई है. हरियाणा के करनाल में आज शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम है.

गुरुग्राम में तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 2.7 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 3.8 डिग्री तापमान है. पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों में करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा.

उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन उत्तर प्रदेश में भी सर्दी का सितम जारी है. राज्य के वेस्टर्न हिस्से में सर्दी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. इस इलाके में घना कोहरा और कडाके की ठंड पड़ रही है.

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले 24 घंटे में मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा. अलग-अलग जगहों पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा कोहरा रहने की संभावना है.

कश्मीर में ठंड के कारण जम गई है नदियां कश्मीर घाटी में शुक्रवार से 40 दिन का वो पीरियड शुरू हो गया है जिसे चिलाई कलां कहा जाता है. इस दौरान यहां सबसे अधिक ठंड पड़ती है. इस बार यह समय घाटी में 21 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच का है. कश्मीर घाटी में बढ़ती ठंड का असर दिखना भी दिखना शुर हो गया है. झील और नदियों में पानी जम रहा है और इस रोमांचकारी मौसम में पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं. कश्मीर घाटी में सर्दी के बढ़ने का असर राजधानी दिल्ली तक महसूस हो रहा है.

यह भी पढ़ें-

स्वामी का गंभीर आरोप, RBI गर्वनर को बताया भ्रष्टाचारी, कहा- उनके चुने जाने से हैरान हूं सोहराबुद्दीन एनकाउंटर: 22 आरपियों के बरी किए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा- उसे किसी ने नहीं मारा, वह खुद मर गया देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget