एक्सप्लोरर

कोरोना: 11 जिलों के लिए सीएम योगी ने बनाई नोडल अफसरों की टीम, 5 दिन के अंदर देनी होगी रिपोर्ट

यूपी के 11 जिलों में कोरोना की स्थिति गंभीर होते देख सरकार अलर्ट है. सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नोडल अफसरों की एक टीम बनाई गई है. ये टीम इन जिलों में जाकर जमीनी हालातों का आकलन करेगी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. प्रदेश के 11 जिलों को कोरोना महामारी ने ज्यादा प्रभावित किया है. इसे रोकने के लिये सरकार विशेष प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संक्रमण के अधिक मामलों को देखते हुए फैसला लिया है कि नोडल अधिकारियों की टीम इन जिलों में भेजी जाएंगी. इन अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम ने संक्रमण के रोकथाम को लेकर तमाम उपायों पर चर्चा की. यही नहीं उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पांच दिन में इन जिलों की पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपें. सीएम योगी के निर्देश पर इन ग्यारह जिलों आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, झांसी और बस्ती में विशेष टीम भेजी जाएगी.

रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और नोडल अधिकारी बनाए. 11 जिलों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यहां कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इन जिलों में एक प्रशासनिक अधिकारी और एक चिकित्सक की टीम भेजी जा रही है. टीम के सदस्य संबंधित जिलों में संक्रमण और मृत्यु दर की अधिकता के कारणों का आकलन कर पांच दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट दें, जिससे इन जिलों के लिए एक व्यापक रणनीति बनाई जा सके. यह टीमें कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने, इसके प्रसार पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से प्रयास करें. उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी बरतकर कोविड-19 के संक्रमण व मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सकता है.

इंसेफ्लाइटिस के खिलाफ बनाई गई नीति का उदाहरण

बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि जिलों में भेजी जा रही टीम द्वारा वहां सर्विलांस सिस्टम और कोविड अस्पतालों के अलग अलग स्तर की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष रूप से काम करें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इंसेफ्लाइटिस से लड़ने की नीति का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर सर्विलांस सिस्टम और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करके ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस के प्रकोप को नियंत्रित करने में सफलता मिली. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में विभिन्न स्तरों पर सावधानी बरतने से इंसेफ्लाइटिस के संक्रमण में 60 फीसदी और इससे होने वाली मृत्यु में 90 फीसदी की कमी आई है. सभी विभागों ने मिलकर काम किया और गतिविधियों का माइक्रो मैनेजमेंट किया गया.

ये भी पढ़ें.

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget