एक्सप्लोरर

अयोध्या मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बयान, कहा- जल्द फैसले की उम्मीद

अयोध्या मामले को वृहत संवैधानिक पीठ के पास भेजे जाने की याचिका खारिज करने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस विवाद का हल जल्द से जल्द निकाला जाना चाहिए.

नई दिल्ली: अयोध्या मामले को वृहत संवैधानिक पीठ के पास भेजे जाने की याचिका खारिज करने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस विवाद का हल जल्द से जल्द निकाला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग देश में विवाद व उपद्रव चाहते हैं, वे इस मामले के जल्द हल निकलने की राह में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "रामजन्मभूमि विवाद का हल जल्द से जल्द निकाला जाना चाहिए. यह देशहित में है और सौहार्द व समृद्धि के लिए जरूरी है." सर्वोच्च न्यायालय ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले को वृहत संवैधानिक पीठ के पास भेजे जाने की याचिका खारिज कर दी और निर्णय लिया कि गठित होने वाली नई तीन सदस्यीय पीठ 29 अक्टूबर से मामले की सुनवाई करेगी. खेल और खिलाड़ियों के लिए ये है यूपी सरकार का प्लान, पदक जीतने वालों पर बरसेगा पैसा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को महत्वपूर्ण बताते हुए योगी ने कहा, "हम इसका स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सर्वोच्च न्यायालय जल्द ही रामजन्मभूमि मामले में फैसला सुनाएगा." भाजपा के नेता विनय कटियार ने कहा कि इस निर्णय ने मुख्य मामले में जल्द फैसले का मार्ग प्रशस्त किया है. उन्होंने कहा, "उच्चतम पीठों के पास भेजे जाने की याचिका पर रोक लगा दी गई है..इस मामले भी कुछ भी चर्चा योग्य नहीं बचा है." कटियार ने कहा, "हमारी लड़ाई मंदिर या मस्जिद को लेकर नहीं है. हमारी लड़ाई राम की जन्मभूमि को लेकर है. इसलिए हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द फैसला सुनाया जाए, ताकि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो सके."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget