एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेशः सीएम योगी ने दिए करोड़ों की गड़बड़ी करने वाले इंजीनियर को बर्खास्त करने के आदेश

अपनी ड्यूटी के दौरान एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रमन ने बिना किसी ठोस वजह के विभाग के 43.95 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बर्खास्त करने के आदेश दे दिए हैं.

लखनऊ: गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपी प्रोविजनल डिविजन कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट बस्ती में तैनात रहे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आलोक रमन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्खास्त करने का आदेश दिया है. वहीं परिवहन विभाग के भी तीन अधिकारियों को लापरवाही के आरोप में सरकार ने निलंबित कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक बस्ती में तैनाती के दौरान एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रमन ने बिना किसी ठोस वजह के विभाग के 43.95 करोड़ रुपये के खर्च कर दिए थे. मामले की जांच हुई तो आरोप सही साबित हुए. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रवैया अपनाते हुए आलोक रमन को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और सरकारी पैसे की रिकवरी भी की जाए.

वहीं एक अन्य मामले में सरकार ने वाराणसी के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश सिंह और वाराणसी के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अमित राजन राय को कई मामले को लेकर निलंबित किया है. इन दोनों को झारखंड के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर गाड़ियों की चेचिस पर बॉडी बनाकर रजिस्ट्रेशन कराए जाने, फिटनेस फीस जमा ना कराए जाने और वाहनों के इंस्पेक्शन पेपर्स के प्रस्तुतीकरण के समय से न किए जाने को लेकर निलंबित कर दिया गया है.

एक अन्य मामले में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करते समय नियमानुसार प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर अंबेडकर नगर के सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कैलाश नाथ सिंह को भी निलंबित किया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी पद पर नियुक्ति में नियमों की अनदेखी करने वाले जनपद बदायूं, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी और कासगंज के पूर्व जिला विकास अधिकारियों को निलंबित करने के भी आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह के घर हुई महाराष्ट्र बीजेपी की कोर बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा तेजस्वी की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर उठे सवाल, बीजेपी-जेडीयू ने कहा- 5 स्टार रथ में बेरोजगारों का मजाक उड़ाने निकले हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget