एक्सप्लोरर

बिहार में नीतीश NDA का चेहरा रहें या नहीं, हम BJP के साथ रहेंगे- चिराग पासवान

बीजेपी ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार करीब एक साल पहले ही घोषित किया था, लेकिन गठबंधन के कुछ नेताओं ने उनके नेतृत्व को लेकर आपत्ति दर्ज करायी है.

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री के प्रवासी श्रमिकों के संकट से निपटने के तरीके से नाखुश होने के बावजूद लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी चाहे नीतीश कुमार को राजग का चेहरा बनाए या किसी और राह पर चले, वह भगवा दल के साथ ही रहेंगे.

बीजेपी ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार करीब एक साल पहले ही घोषित किया था, लेकिन गठबंधन के कुछ नेताओं ने उनके नेतृत्व को लेकर आपत्ति दर्ज करायी है. पासवान ने नेतृत्व में बदलाव के लिए सीधे-सीधे कुछ नहीं कहा लेकिन यह जरुर कहा कि बीजेपी चाहे जिस ओर जाए, लोजपा उसके साथ रहेगी.

चिराग पासवान ने कहा, ‘‘चेहरा कौन होगा, गठबंधन का नेता कौन होगा, यह सब गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी तय करेगी. बीजेपी चाहे जो निर्णय ले, लोजपा हमेशा उसके साथ है. यदि वह नीतीश कुमार जी के साथ चलना चाहते हैं, हम उनके साथ हैं, अगर उनका मन बदल जाता है. चाहे जो भी फैसला बीजेपी ले, हम भगवा दल का साथ देंगे.’’

एलजेपी प्रमुख की टिप्पणी इस वक्त इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा 2019 मे नीतीश को राजग का चेहरा बनाने की घोषणा किए जाने के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में राजग के नेतृत्व का मुद्दा हल हो गया था. राज्य में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं. शाह ने लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में NDA सहयोगियों के साथ लाने के प्रयास के दौरान उक्त घोषणा की थी.

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के संकट से निपटने के बिहार सरकार के तरीकों के बारे में सवाल करने पर जमुई से लोकसभा सदस्य पासवान ने कहा कि उसमें बेहतरी की गुंजाइश थी. इस संबंध में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की प्रशंसा करते हुए पासवान ने कहा, ‘‘यदि बिहार सरकार पहले ही प्रवासियों को वापस लाने का उपाय करती तो हम ज्योति कुमारी जैसी घटनाओं से बच सकते थे. घर लौट रहे कई प्रवासी मजदूरों की मौत से भी बचा जा सकता था.’’किशोरी ज्योति कुमारी अपने पिता को साथ लेकर करीब 1,100 किलोमीटर साइकिल चलाकर गुरुग्राम से दरभंगा पहुंची.

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष ने यह माना कि देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार लौटे लाखों प्रवासियों में बहुत गुस्सा है, लेकिन, पासवान ने साथ ही कहा कि बिहार में भारी बहुमत से NDA सत्ता में लौटेगी और राजद नीत गठबंधन चुनौती देने की स्थिति में नहीं है.

यह रेखांकित करते हुए कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी, चिराग पासवान ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को 242 में से 225 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. राज्य में बीजेपी, जद (यू) और लोजपा राजग का हिस्सा हैं और चुनाव में उसे राजद गठबंधन, कांग्रेस और कुछ छोटे दलों से चुनौती मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget