एक्सप्लोरर

सीट बंटवारे पर किसी भी तरह का 'असम्मानजनक' समझौता स्वीकर नहीं करेंगे: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा, ''बीजेपी अध्यक्ष ने सम्माजनक समझौते की बात की थी. मैं ऐसी कोई भी संख्या स्वीकार नहीं करूंगा जो लोक जनशक्ति पार्टी के लिए असम्मानजनक हो.''

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे का मुद्दा खींचता चला जा रहा है. केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी पहले से नाराज चल रही है. इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी ने साफ किया कि वे सीट बंटवारे में 'असम्मानजनक' को स्वीकार नहीं करेंगे. दिल्ली में बुधवार को एलजेपी के 19वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

इस दौरान लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि इस बार जेडीयू एनडीए का हिस्सा है. इसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उन्हें ही अपने सहयोगी के लिए तालमेल बिठाना पड़ेगा. उन्होंने इस बात को खारिज किया कि 2014 के मुकाबले इस बार एलजेपी को कम सीटें मिलेंगी. चिराग पासवान ने कहा कि जल्द ही सीटों की संख्या का एलान हो जाएगा.

चिराग पासवान ने कहा, ''बीजेपी अध्यक्ष ने सम्माजनक समझौते की बात की थी. मैं ऐसी कोई भी संख्या स्वीकार नहीं करूंगा जो लोक जनशक्ति पार्टी के लिए असम्मानजनक हो.'' बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से मौजूदा वक्त में एलजेपी के छह सांसद है. इसमें से खुद एलजेपी अध्यक्ष केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं.

वहीं आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि वे उनकी नाराजगी को समझने में असमर्थ हैं. उन्होंने कहा कि कुशवाहा सीट बंटवारे की बातचीत को पब्लिक के बीच ले गए जो गलत है. वे एक बार में दो नांव की सवारी करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि वे 2019 का चुनाव एनडीए में रहकर ही लड़ेंगे.

राम विलास पासवान साल 1969 पहली बार विधायक बने थे. अगले साल यानि 2019 में वे राजनीति में 50 साल पूरे करेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे हमेशा भीम राव आंबेडकर और राम मनोहर लोहिया का अनुसरण करते रहे हैं, जिन्होंने जाति नहीं समूह की बात की. पासवान ने इस बात पर दुख जताया कि पिछड़ों और दलितों के बीच की एकता मंडल कमीशन के लागू होने के बाद जारी नहीं रह पाई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget