एक्सप्लोरर

गरीब परिवार से आने वाले पीएम या दलित सांसद का सूट पहनना कांग्रेस को खलता है: चिराग पासवान

लोकसभा सांसद ने आरोप लगाया कि एक गरीब परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री या कोई दलित समाज का सांसद सूट पहनता है, तब कांग्रेस के लोगों के आंखों को खलता है.

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आज कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से देश में आज तक दलित, अनुसूचित जातियां, जनजातियां, किसान, मुसलमान विकास की मुख्यधारा में नहीं शामिल हो पाए. लोकसभा सांसद ने आरोप लगाया कि एक गरीब परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री या कोई दलित समाज का सांसद सूट पहनता है, तब कांग्रेस के लोगों के आंखों को खलता है.

लोकसभा में एससी, एसटी अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक 2018 पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के वास्तविक मुद्दे से लोगों को ध्यान भटका कर भ्रम फैलाने का काम कर रही है.  चिराग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी कहती है कि मुसलमान पिछड़े हैं, कभी किसानों, कभी दलितों के विषय को उठाती है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधती है.

चिराग पासवान ने कहा कि वह पूछना चाहते हैं कि आजादी के 70 साल में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार थी, तब भी मुसलमान पिछड़े हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, एससी,एसटी समाज के लोगों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं तो इसके लिये जिम्मेदार कौन है? एलजेपी नेता ने कहा कि इसके लिए क्या कांग्रेस के शासनकाल की नीतियां जिम्मेदार नहीं हैं? क्या इसके लिये पिछले चार साल में हमारी सरकार जिम्मेदार है?

एलजेपी नेता ने कहा कि यह विधेयक एससी, एसटी समाज के लोगों को न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. हमारे संसद से पारित कोई भी कानून किसी धर्म, समुदाय के खिलाफ नहीं होता है. वर्तमान विधेयक के प्रावधान केवल अपराधियों के खिलाफ हैं. चिराग ने कहा कि यह जो पहल सरकार ने की है, उसके बाद उनकी पार्टी फिर से 2019 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिये मजबूती से खड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget