एक्सप्लोरर

यूपी: मथुरा में चीनी नागरिकों को नहीं मिलेंगे होटलों में कमरे, मेन्यू से हटाया गया चाइनीज फूड

उत्तर प्रदेश के मथुरा में होटल संचालकों ने बड़ा कदम उठाते हुए चीनी नागरिकों को अपने यहां कमरे देने पर पाबंदी लगा दी है. होटल संचालकों का कहना है कि अब वो चीनी नागरिकों को अपने होटलों में नहीं ठहराएंगे और न ही किसी ग्राहक को चाइनीज फूड परोसेंगे.

मथुरा: भारत और चीन के बीच जारी तनाव को देखते हुए देश के लोगों में गुस्सा है. उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारी भी चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं. इस बीच तीर्थ नगरी मथुरा-वृंदावन के होटल संचालकों ने बड़ा फैसला लिया है. होटल संचालकों का कहना है कि अब वो चीनी नागरिकों को अपने होटलों में नहीं ठहराएंगे और न ही किसी ग्राहक को चाइनीज फूड परोसेंगे.

होटल मालिक संघ ने अखिल भारतीय व्यापारी संघ (सीएआईटी) के अभियान का समर्थन करते हुए चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया है. साथ ही होटलों में चीनी नागरिकों को नहीं ठहराने और मेन्यू कार्ड से चाइनीज फूड हटाने का फैसला लिया है. होटल मालिक संघ की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है. संगठन के महामंत्री अमित जैन ने बताया कि मथुरा-वृन्दावन होटल ओनर्स एसोसिएशन सीएआईटी के उस अभियान के साथ है, जिसमें चीनी वस्तुओं के बहिष्कार किया जा रहा है.

अमित जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान 'आत्मनिर्भर भारत' और 'लोकल से वोकल' का समर्थन किया जा रहा है. इतना ही नहीं 'भारतीय सामान-हमारा अभिमान' को पूरे ब्रज क्षेत्र में आम लोगों तक ले जाया जाएगा. इसी के तहत मथुरा-वृन्दावन के होटल संचालकों ने चीनी नागरिकों को अपने यहां कमरा न देने और चाइनीज फूड पर प्रतिबंध लगाने के लिए मेन्यू कार्ड से ही 'चाइनीज फूड' को हटाने का फैसला लिया है.

यूपी: मथुरा में चीनी नागरिकों को नहीं मिलेंगे होटलों में कमरे, मेन्यू से हटाया गया चाइनीज फूड

एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णदयाल अग्रवाल का कहना है कि 'चीनी सैनिकों ने कायरों की तरह धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया है. यह हमारा, हमारी सेना और हमारे सैनिकों का अपमान है. इसलिए मथुरा-वृन्दावन के होटल व्यवसायियों चीन को सबक सिखाने के लिए इस तरह का फैसला किया है. अब चीनी नागरिकों को होटलों के कमरे नहीं मिलेंगे और न ही उन्हें चाइनीज फूड परोसे जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

चीन ने एक बार फिर किया धोखा, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी से की अपील, बोले- चीन को दिया जाए मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget