एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने महिला को घेरा, मुश्किल से बचा पाई पुलिस

यूपी से लगातार बच्चा चोरी की अफवाहें सामने आ रही हैं और निर्दोष लोग भीड़ के गुस्से का शिकार बन रहे हैं. डीजीपी कह चुके हैं कि अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

गोरखपुर: यूपी में कई जगहों से बच्चा चोरी की अफवाहें सामने आ रही हैं. ताजा मामला गोरखपुर से है जहां शुक्रवार की देर शाम बच्चा चोरी के शक में बोलेरो से सवार होकर आई महिला को ग्रामीणों ने घेर लिया. जैसे-तैसे पुलिस उसे बचाकर चौकी पर ले आई. लेकिन ग्रामीणों ने उसकी बोलेरो को तहस-नहस कर दिया. उसके बाद चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. पुलिस ने 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में यह घटना हुई. कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके के मलकूही सौरहा गांव की रहने वाली अनवर हुसैन की पत्नी अख्तरी खातून, बेटी तरन्नुम निशा और बेटे मुन्ना के साथ बोलेरो से कप्तानगंज से महाराजगंज होते हुए खजूरिया मछली गांव से कैंपियरगंज के रास्‍ते गोरखपुर की तरफ लौट रही थी. बोलेरो मछली गांव चौराहे के पास ही पहुंची थी, कि अख्तरी खातून बोलेरो से उतर कर नमाज पढ़ने के लिए दुकान में चली गई. चौराहे पर ही एक दुकान में उन्होंने नमाज अदा की. उसके बाद जंगल में चली गई.

जंगल से लघु शंका करके जब वे सड़क पर आईं तो लोगों ने उन्हें बच्‍चा चोर समझकर घेर लिया और उन से तरह-तरह के सवाल करने लगे. इसी दौरान उधर से गुजर रहे चौकी इंचार्ज रमेश कुशवाहा ने भीड़ को हटाते हुए महिला को पुलिस चौकी पर लेते गए. मां को पुलिस चौकी पर ले जाने की जानकारी के बाद बेटी भी चौकी पर पहुंच गई. बोलेरो गाड़ी में उनका बेटा मुन्ना अकेले बैठा था. इसी बीच ग्रामीणों को पता चला कि महिला इसी बोलेरो गाड़ी में आई है. उनमें से कुछ लोग बोलेरो को घेर लिए और चालक मुन्ना से गाड़ी का कागज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगने लगे.

जब लोगों का इससे भी मन नहीं भरा, तो उसे गाड़ी से उतार कर तोड़फोड़ शुरू कर दिए. बच्चा चोरी के शक में जुटी भीड़ का हंगामा देखकर मुन्ना भी भागकर चौकी पर पहुंच गया. वहीं ग्रामीणों ने महिला को पुलिस से छीनने की कोशिश भी की और चौकी पर हंगामा करने लगे. इसके बाद चौकी इंचार्ज ने थाने से फोर्स मंगा कर महिला और उसके परिवार को थाने भेज दिया. थाने पर पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला और उसके बेटा-बेटी को छोड़ दिया. वहीं करीब 100 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में गोरखपुर के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक डा. सुनील गुप्‍ता ने कहा हिदायत देते हुए कहा कि बच्‍चा चोरी की अफवाह से लोग सावधान रहें और इस तरह की अफवाहों पर ध्‍यान न दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देखें अपने एरिया का नाम
दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देखें अपने एरिया का नाम
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'
केतन हत्याकांड: सिया ने नहीं किया था गंदा इशारा? अब पिता ने दी सफाई, कहा- 'पुलिस वैन के...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget