एक्सप्लोरर

शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला बनीं 9वीं की छात्रा, स्टूडेंट बनकर टीचर से पूछे कई सवाल

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला मंगलवार के दिन इंदिरानगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पंहुचीं. प्रमुख सचिव बिना किसी लाव लश्कर के कॉलेज पहुंचीं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारी परखने के लिए विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला एक बालिका कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा बनकर बैठ गईं. इस दौरान उन्होंने मौजूद शिक्षक से कुछ सवाल भी किये.

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला मंगलवार के दिन इंदिरानगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पंहुचीं. प्रमुख सचिव बिना किसी लाव लश्कर के कॉलेज पहुंचीं. यहां वे कक्षा नौ की छात्राओं के साथ जीव विज्ञान की क्लास अटेंड करने को चुपचाप पीछे जाकर बैठ गईं. करीब आधे घंटे तक वे क्लास में बैठीं रहीं. इस दौरान उन्होंने जिज्ञासु छात्रा की तरह शिक्षक से कई सवाल भी पूछे. सवाल पूछने के बाद वह ब्लैक बोर्ड की साइड में आ गयीं. इस पर शिक्षक और बच्चियां थोड़ा हड़बड़ाये, लेकिन जब इनको नई छात्रा का परिचय दिया गया तो फिर वहां माहौल शांत हो गया. सभी को लगने लगा कि क्लास में एक वरिष्ठ अफसर की अब मौजूदगी हो गयी है. उन्होंने टीचर से बच्चों की प्रगति के साथ ही सिलेबस से जुड़े सवाल भी किये.

शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला बनीं 9वीं की छात्रा, स्टूडेंट बनकर टीचर से पूछे कई सवाल

इसके बाद साथ बीते तीन वर्ष के परिणाम और बच्चियों की समस्याओं के बारे में भी पूछा. इस दौरान उन्होंने शिक्षिका से पूछा कि किसी बच्ची को जब कोई सवाल क्लास में समझ में नहीं आता है तो वह क्या करती हैं? इसके बाद वह स्कूल की तीन-चार और कक्षाओं का निरीक्षण करने गईं. प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इंदिरा नगर में कुछ समय पूर्व ही स्मार्ट क्लास शुरु की गयी है. इस स्कूल में स्मार्ट क्लास के नतीजों ने उन्हें उत्साहित किया है.

अब यहां की सफलता देखने के बाद आगे भी एजेण्डा बनाया जायेगा ताकि अन्य स्कूलों में भी इसे शुरु किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी उन्होंने लखनऊ में कई स्कूल का दौरा किया था. इस बार का अनुभव अलग था. विभाग अब स्कूलों में प्रयोग के तौर पर स्मार्ट क्लास का कान्सेप्ट ला रहा है. इसी क्रम में हम स्कलों का दौरा कर छात्र-छात्राओं का अनुभव जानने के प्रयास में हैं. माध्यमिक शिक्षा के स्तर में सुधार प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
महाराष्ट्र: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Thane News: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
ठाणे: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget