एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में अब किसी पुलिसकर्मी ने आम जनता से की मारपीट, तो होगा सस्पेंड, उसके ख़िलाफ़ दर्ज होगी FIR, डीजीपी का निर्देश

रायपुर में उरला थाने में थानेदार का मां के सामने बेटे के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया था. इस वीडियो का संज्ञान मुख्यमंत्री ने भी लिया था. अब डीजीपी ने यह कड़ा निर्देश जारी किया है.

रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर में उरला थाने के थानेदार का मां के सामने बेटे के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने की घटना का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया था. जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के सभी आईजी और एसपी को कड़ा निर्देश जारी किया है.

डीजीपी ने सभी आईजी और एसपी को इस तरह की घटना पर पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है.

जानिए क्यों दिया डीजीपी ने निर्देश रायपुर के उरला थानेदार नितिन उपाध्याय का एक वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है. वीडियो में उरला के थानेदार नितिन उपाध्याय मां के सामने बेटे को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा नितिन उपाध्याय रास्ता चलते लोगों को भी पीट रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे देश में रायपुर के इस थानेदार की आलोचना हो रही है. इसके अलावा लोग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डीजीपी डीएम अवस्थी को भी टैग कर सवाल कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान तो डीजीपी ने दिया निर्देश सोशल मीडिया में लोगों के सवाल का असर अब दिखाई दे रहा है. कल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उरला थानेदार द्वारा लोगों को मारने की घटना को अमानवीय और न स्वीकार करने वाला बताया था और आज छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के सभी आईजी और एसपी को निर्देश जारी कर दिया है.

जानिए क्या लिखा है आदेश में रायपुर के उरला थानेदार नितिन उपाध्याय के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के डीजीपी ने जो निर्देश जारी किया है उसमें आईजी और एसपी को निर्देश दिया है की यदि अब कोई पुलिसकर्मी आम जनता के साथ ऐसा बर्ताव करता है तो उसे निलंबित करें और उसके ख़िलाफ़ आपराधिक प्रकरण दर्ज करें. इसके साथ ही निर्देश में यह लिखा गया है की पुलिस का व्यवहार आम जनता के साथ सम्मानपूर्ण होना चाहिए.

छत्तीसगढ़ में अब किसी पुलिसकर्मी ने आम जनता से की मारपीट, तो होगा सस्पेंड, उसके ख़िलाफ़ दर्ज होगी FIR, डीजीपी का निर्देश

डीजीपी ने अपने निर्देश में इस बात का साफ़ उल्लेख किया है की पिछले कुछ दिनों में आम जनता के साथ जबरन मारपीट की घटना सामने आई है. इस तरह की घटना सामने आने के बाद जो ईमानदार पुलिस मेहनत कर रहे हैं उनकी छवि पर नकरात्मक असर पड़ता है. इसलिए अब अगर कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करता है तो उसे तत्काल निलंबित किया जाए. इसके साथ ही सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी के ख़िलाफ़ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए.

इसके साथ ही डीजीपी द्वारा जारी जारी निर्देश में रायपुर की घटना का ज़िक्र करते हुए यह कहा गया है की इस घटना पर विभागीय जांच कर बड़ी कार्रवाही सुनिश्चित करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget