एक्सप्लोरर

मूर्ति तोड़ने के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सहित 20 के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार स्वामी उर्धवेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गये. इसके एक हिस्से में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के जाने के बाद मूर्ति के बाएं पैर का अंगूठा टूटा मिला. जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया.

वाराणसी: वाराणसी में मंदिर और मूर्तियों को तोड़ने का विरोध कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ एक मूर्ति को छतिग्रस्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.जैतपुरा पुलिस के अनुसार औसनगंज इलाके से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ‘मंदिर बचाओ आंदोलन’ के दौरान कल पदयात्रा कर रहे थे. वह उर्धवेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गये. इसके एक हिस्से में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के जाने के बाद मूर्ति के बाएं पैर का अंगूठा टूटा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया.

मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने मामले की जांच शुरू की. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली.

इस मामले में जैतपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की तहरीर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके 20 शिष्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

बता दें कि विश्वनाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट का विरोध और धरोहर बचाओ आंदोलन की अगुवाई कर रहे स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद को सीएम से मिलने से रोक दिया गया था. इससे नाराज स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने कहा कि सीएम ने उन्हें मिलने के बुलाया और फिर पुलिस ने उन्हें मिलने से रोक दिया. स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने सीएम योगी की तुलना औरंगजेब और उन विदेशी आक्रांताओं से की थी, जिन्होंने भारत पर हमले कर मंदिर तोड़े थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget