एक्सप्लोरर

अलीगढ़: औरैया हादसे के बाद प्रसाशन सतर्क, पैदल जा रहे मजदूरों के लिये की गई बसों की व्यवस्था

मजदूरों के साथ हो रहे हादसों के बाद राज्य सरकार अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं. जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि कोई भी मजदूर पैदल न जाये. इन निर्देशों के बाद अब जिले की सीमाओ पर बसों के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं.

अलीगढ़, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के औरैया में हुई दुर्घटना के बाद प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों के पैदल या किसी ट्रक पर बैठकर जाने पर रोक लगा दी थी. राज्य सरकार ने जिलेवार आदेश दिए हैं कि ऐसे मजदूरों को शेल्टर होम में रोका जाए और इनके जाने की व्यवस्था की जाए. इसे देखते हुए अलीगढ़ में प्रशासन मुस्तैद है। पैदल जा रहे विभिन्न जगहों के लोगों को शेल्टर होम में रुकवाया गया है और आज इनके लिए बसों की व्यवस्था की. हालांकि व्यवस्था में थोड़ी देरी हुई जिस पर कुछ मजदूर नाराज भी दिखे. लेकिन सरकारी व्यवस्था है देर तो लगेगी.

अलीगढ़ के बाईपास पर प्रशासन के द्वारा ऐसे मजदूरों के लिए को उनके गंतव्य स्थानों के लिए अलग-अलग बसों में बैठाकर भेजा जा रहा है. इन मजदूरों को रविवार को पैदल जाते हुए प्रशासन ने रोका था व शेल्टर होम में रुकवाया था. यह लोग पैदल अपने अपने घरों के लिए परिवार सहित जा रहे थे. जिसके बाद कल प्रशासन ने इन सभी को वहीं पास में बने एक शेल्टर होम में रोक दिया था. आज इनके लिए प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की. कई मजदूर परिवार काफी दूर-दूर से थे जिनको अलग बसों के माध्यम से प्रशासन ने उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की. जैसे ही पुलिसकर्मियों ने शेल्टर होम में जाकर मजदूरों को बताया कि उनके लिए बसों की व्यवस्था की गई है वो लोग दौड़ लगाने लगे.

अलीगढ़ के एसडीएम संजीव ओझा ने बताया कि हमारे यहां पर दो तरह के मजदूर हैं. एक तो वह जो पैदल चल कर आ रहे थे इनको हमने पास ही एक लॉज में बने शेल्टर होम में रुकने की व्यवस्था की थी और दूसरे वह मजदूर हैं जो विभिन्न प्रांतों से ट्रेन के माध्यम से आ रहे हैं. इनको एक अलग जगह पर रोकने की व्यवस्था की गई है. उन लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं जिनकी जांच के लिए भेजा जाएगा. कल जिन लोगों को हमने रोका था अब उन मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक जाने के लिए हमने बसों की व्यवस्था की है. अलग अलग बसों के माध्यम से सभी को उनके स्थानों पर भेजा जा रहा है.

वहीं मजदूरों ने बताया कि हम अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं. कल हम पैदल चलते हुए जा रहे थे तो प्रशासन ने हम को रोककर शेल्टर होम में रुकवा दिया. अब आज उन्होंने बसों की व्यवस्था करने की बात कही थी और बसों के आने में थोड़ी देर जरूर हो रही है. कुल मिलाकर प्रशासन अब पैदल जाने वाले जो मजदूर हैं उनको बसों के माध्यम से भेजने की व्यवस्था कर रहा है. शायद अब दुर्घटनाओं में कमी जरूर आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget