एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार, वायरल वीडियो से मिला था सुराग

चिंगरावठी पुलिस चौकी पर गोकशी के बाद हुई आगजनी, हिंसा के मामले में अदालत ने 27 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए है. 27 में से 21 अभियुक्त हिंसा के केस में नामजद है. पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर नोटिस चिपकाए हैं.

बुलंदशहर: बुलंदशहर के स्याना में 3 दिसम्बर को हुई हिंसा और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी. चारो आरोपियों को वायरल वीडियो के आधार पर चिन्हित करके गिरफ्तार किया गया है.

चिंगरावठी पुलिस चौकी पर गोकशी के बाद हुई आगजनी, हिंसा के मामले में अदालत ने 27 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए है. 27 में से 21 अभियुक्त हिंसा के केस में नामजद है. पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर नोटिस चिपकाए हैं. लेकिन पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस चौकी पर आगजनी, हिंसा करके इंस्पेक्टर की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ इनाम का एलान नहीं किया है.

3 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके गांवों में जाकर ढिंढोरा पीट रही है. गांववालों से कहा जा रहा है कि आरोपी अगर दिखाई दें तो पुलिस को सूचित करें. इसी क्रम में एनबीडब्ल्यू के नोटिस अभियुक्तों के घरों पर चस्पा किए गए हैं.

पुलिस ने 24 घंटे पहले एक पोस्टर जारी किया है जिसमें हिंसा और हत्या के मामले के वांछित 23 अभियुक्तों के नाम दर्ज हैं. मगर पुलिस के पास 23 में से केवल 18 के फोटो हैं. इस पोस्टर में चिंगरावठी गांव के सौरव का फोटो और नाम भी है. पुलिस 2 दिन पहले सौरभ की गिरफ्तारी कर चुकी है. पोस्टर में चौथे नंबर पर उपेंद्र राघव का फोटो है जो साधु की वेशभूषा में है. बताया जा रहा है कि उपेंद्र राघव भी इस हिंसा का नेतृत्व कर रहा था.

ऐसे हुई थी हिंसा, आगजनी और इंस्पेक्टर की हत्या

3 दिसंबर को स्याना थानाक्षेत्र के महाव गांव के एक खेत में गायों के अवशेष मिले थे. ग्रामीणों ने वहां हिंदूवादी संगठनों के नेताओं को बुला लिया. आरोप है कि बजरंगदल के जिला संयोजक योगेश राज और भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्याना नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए अवशेषों को ट्रॉली में लादा और चिंगरावठी चौकी पर ले आये.

बुलंदशहर-गढ़ हाईवे जाम करके भीड़ प्रदर्शन करने लगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम खुलवाने की कोशिश की तब पुलिस के ऊपर पथराव किया गया. इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी सुमित को गोली लगी जिसके बाद स्याना के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भीड़ ने उस दौरान जमकर गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की.

पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया था मगर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इस मामले में महाव गांव के जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
यूपी में BJP-सपा के बीच कुर्मी वोटों की जंग: 50-60 सीटों पर असर; रोहनिया से अखिलेश का दांव!
यूपी में BJP-सपा के बीच कुर्मी वोटों की जंग: 50-60 सीटों पर असर; रोहनिया से अखिलेश का दांव!
'नमाज से रोका जा रहा...', PM आवास के पास मस्जिद को नोटिस मिलने पर भड़के चंद्रशेखर आजाद
'नमाज से रोका जा रहा...', PM आवास के पास मस्जिद को नोटिस मिलने पर भड़के चंद्रशेखर आजाद
सौरव-रांका की हिरासत वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई, हाई कोर्ट सहमत
सौरव-रांका की हिरासत वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई, हाई कोर्ट सहमत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget