एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई अपराधों में था आरोपी

बुलंदशहर पुलिस और तार चोरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान इस्लाम नाम का एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बुलंदशहर: यूपी के योगी राज में लगभग हर रोज पुलिस एनकाउंटर हो रहे हैं. ताजा मामला बुलंदशहर का है जहां पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया. अनूपशहर पुलिस और बिजली की एचटी लाइन के लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान इस्लाम नाम का एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इस्लाम की फायरिंग में एक गोली पुलिस की जीप में भी लगी थी.

बुलंदशहर: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई अपराधों में था आरोपी

पुलिस ने इनामी बदमाश के कब्जे से मोटरसाइकिल और दो तमंचे बरामद किए हैं. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा के पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश में जुट गई है. इस्लाम पर एचटी लाइन की लूट-पाट के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. आरोप है कि इस्लाम और उसके साथी कई मीटर तक के बिजली की तार काटकर बेच देते थे.

इसके अलावा इस्लाम, बुलंदशहर की एक बड़ी डकैती में वांछित चल रहा था. कुछ समय पहले बुलंदशहर में लगातार पांच डकैती हुई थीं जिसमें से एक मामला 15 लाख की डकैती का था. इस मामले में इस्लाम के अलावा चार अन्य लोग जेल भेजे जा चुके हैं.

योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से ही यूपी में लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं. पुलिस और सरकार का कहना है कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा लेकिन मुठभेड़ में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस झूठे एनकाउंटर कर रही है.

कुछ दिन पहले गाजियाबाद पुलिस पर भी झूठे एनकाउंटर के आरोप लगाए गए हैं. 24 मार्च को सुन्दर नाम के एक 18 साल के युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था और 25 मार्च को उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ चुके हैं.

यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे हों. विपक्षी पार्टियां भी योगी सरकार की पुलिस पर झूठे एनकाउंटर करने के आरोप लगा चुकी हैं लेकिन सीएम योगी ने कहा कि पुलिस गोली का जवाब गोली से दे रही है, फर्जी एनकाउंटर नहीं कर रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget