एक्सप्लोरर

ताजमहल, लाल किला के बाद कुशीनगर का बौद्ध स्थल भी 31 मार्च तक बंद, पसरा सन्नाटा

बौद्ध धर्म में कुशीनगर का विशेष महत्व है. कुशीनगर में भगवान् बुद्ध के 4 प्राचीन दर्शनीय स्थल हैं तथा इसके अलावा 13 बौद्ध मंदिर है.

कुशीनगर: कोरोना का कहर भारत में भी बढ़ने लगा है. जहां भारत में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है. वहीं आज मुंबई में एक और मौत के बाद देश में अब तक मौत का आंकड़ा 3 हो गया है. आपको बता दें कि ताजमहल, लालकिला समेत अन्य एएसआई स्मारकों को बंद करने का फैसला किया है. वहीं कुशीनगर के भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्तूप समेत अन्य स्थलों को भी 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा.
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दी. प्रह्लाद पटेल ने कहा, ''कोरोना वायरस के मद्देनजर भारत के सभी एएसआई संरक्षित स्मारक और केन्द्रीय संग्रहालय 31 मार्च तक के लिये बंद किये जाएंगे.'' इससे पहले भी सरकार कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की एडवायजरी जारी कर चुकी है. गौरतलब है कि कुशीनगर के यह दर्शनीय स्थल भी एएसआई के अंतर्गत आते हैं.  ऐसे में अब कोई भी देशी या विदेशी पर्यटक भगवान बुद्ध के दर्शन नहीं कर पायेगा. मंदिर के मुख्य गेट पर इस बंदी का आदेश डीजी और एडीजी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के हवाले से चस्पा कर दिया गया है.
इस आदेश के बाद पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं. आज कुशीनगर में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है. इतिहासकारों का मानना है की 483 ईसा पूर्व भगवान् बुद्ध यहाँ कुशीनगर आए और महापरिनिर्वाण को प्राप्त हुए थे. इसीलिए बौद्ध धर्म में कुशीनगर का विशेष महत्व है. कुशीनगर में भगवान् बुद्ध के 4 प्राचीन दर्शनीय स्थल हैं तथा इसके अलावा 13 बौद्ध मंदिर है.
ताजमहल, लाल किला समेत अन्य स्मारक भी हैं बंद 
गौरतलब है कि ताज महल, लाल किला और कुतुब मीनार समेत देश की सभी ऐतिहासिक धरोहरों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है. कोरोना के कारण पहले ही भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों को वीजा देने से इनकार कर दिया है. इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों में कई मंदिर भी बंद हैं. वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के शहरों में मॉल, सिनेमाघर और स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
यहां पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget