एक्सप्लोरर

यूपी: टोपी की राजनीति का हिस्सा बनी BSP, अब नीली टोपी पहन रहे हैं विधायक

बसपा नेता लालजी वर्मा मीडिया के सामने नीली टोपी पहने हुए दिखाई दिए. इस नीली टोपी में पार्टी का चुनाव चिह्न हाथी बना हुआ है.

लखनऊ: राजनीति करने वालों की पहचान सफेद कड़क कुर्ता पायजामा से होना आम बात है, लेकिन कौन सा नेता किस दल का है इसकी पहचान करना बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में अपनी पहचान बताने का नया तरीका अब राजनैतिक दलों ने निकाल लिया है. पुराने दौर में कांग्रेस कार्यकर्ता जहां सफेद नेहरू टोपी में नजर आते थे, तो वहीं आज से करीब 7 साल पहले आम आदमी पार्टी ने अस्तित्व में आने के साथ अपने कार्यकर्ताओं को टोपी से एक नई पहचान दी. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने लाल टोपी अपने कार्यकर्ताओं के सिर पर लगा दी. अब एक नई टोपी सामने आई है. इस नई टोपी का रंग नीला है. ऐसे में जाहिर है कि बहुजन समाज पार्टी के नेता भी अब टोपी की राजनीति का हिस्सा बनकर सामने आए हैं.

विधानसभा सत्र में बसपा नेता नीली टोपी में आये

बहुजन समाज पार्टी ने भी अब अपने कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाना शुरू कर दिया है. ये नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी पहचान देने का तरीका है. यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई. राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद जब बसपा के नेता लालजी वर्मा मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया देने आए तब वो और उनके साथ दो अन्य विधायक नीली टोपी में दिखे. ये शायद पहला मौका है जब बसपा के नेता नीली टोपी में दिखे हैं. इस टोपी पर हाथी भी बना है और बहुजन समाज पार्टी भी लिखा है.

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेता भी पहनते हैं टोपी

वक्त के साथ टोपी पहनने वाले नेताओं की संख्या में कमी जरूर आयी लेकिन ये सही है कि एक बार फिर टोपी प्रचलन में है. यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया. एक तरफ समाजवादी पार्टी के नेता अपनी पहचान लाल टोपी में धरना दे रहे थे तो वहीं कांग्रेस के नेता भी अपनी पहचान के तौर पर सफेद टोपी में आये. बीजेपी की सभाओं में कुछ समर्थक जरूर भगवा टोपी में दिखते हैं लेकिन अब सवाल ये है कि क्या बीजेपी भी किसी दिन टोपी का फॉर्मूला अपनाएगी?

ये भी पढ़ें-

भारत‌ और इंग्लैंड की सेनाओं के बीच पांचवां साझा युद्धाभ्यास 'अजेय वॉरियर' आज से शुरू

Angreji Medium Trailer: इरफान खान ने फिर की दमदार वापसी, जबरदस्त है फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget