एक्सप्लोरर

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा- आम जनता के हित में मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चाहिए

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आम जनता के हित में मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार होने के बाद भी जनता के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि वर्षों से केन्द्र व राज्य में दोनों जगह बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद यूपी में थोड़ा भी आवश्यक सुधार नहीं हो पाने से यह स्पष्ट हो जाता है कि आम जनता के हित में मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए कि सरकार के दिल-दिमाग में जनता की भलाई का खौफ लगातार बना रहे तथा ना तो सरकार निरंकुश हो सके और ना ही सत्ताधारी पार्टी के लोग अपने आपको कानून से ऊपर समझकर हर स्तर पर व हर प्रकार की अराजकता व भ्रष्टाचार फैलाकर जनता का जीवन त्रस्त करते रहें.

मायावती ने अवध व पूर्वांचल क्षेत्र के नौ मण्डलों के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी संगठन व कैडर की तैयारियों, सर्वसमाज में पार्टी जनाधार बढ़ाने की गतिविधियों आदि की समीक्षा की. उन्होंने उसमें कमियों को देखते हुये पार्टी में ज़रूरी फेरबदल करते हुए नये दिशा-निर्देश दिये. इस पर सख्ती से अमल करने की चेतावनी भी दी गयी.

बाद में जारी एक बयान में कहा गया कि समीक्षा बैठक में पाया गया कि यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में गाँव, गरीब, किसान सभी का बुरा हाल है तथा इन क्षेत्रों का मजबूरी में पलायन भी लगातार जारी है जबकि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों यहीं से आते हैं.

बयान के अनुसार केन्द्र व यूपी में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद उनके दिन-प्रतिदिन के जीवन में कोई भी उल्लेखनीय बदलाव नहीं आ पाया है. यह बीजेपी सरकार के तमाम वादों व दावों को खोखला साबित करता है.

बयान में आरोप लगाया गया है कि आमजनता को दिन-प्रतिदिन के जीवन में मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का दायरा भी लगातार सिमटता जा रहा है. कानून-व्यवस्था के साथ-साथ बिजली, सड़क, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, यातायात आदि का बहुत ही बुरा हाल है.

बैठक में मायावती ने कहा, 'वर्षों से केन्द्र व राज्य में दोनों जगह बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद यू.पी. में थोड़ा भी आवश्यक सुधार नहीं हो पाने से यह स्पष्ट हो जाता है कि आमजनता के हित में मजबूत नहीं बल्कि मजबूर सरकार की जरूरत है, ताकि सरकार के दिल-दिमाग में जनता की भलाई का खौफ लगातार बना रहे तथा ना तो सरकार निरंकुश हो सके और ना ही सत्ताधारी पार्टी के लोग अपने आपको कानून से ऊपर समझकर हर स्तर पर व हर प्रकार की अराजकता व भ्रष्टाचार फैलाकर जनता का जीवन त्रस्त करते रहें.'

संसद में कल पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मायावती ने कहा कि बीजेपी की सरकार कल्याणकारी सरकार होने के बजाय व्यवसायिक मानसिकता वाली सरकार बनती चली जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget