एक्सप्लोरर

आरोपों पर मायावती का जवाब- नसीमुद्दीन बहुत बड़ा ब्लैकमेलर, टेप से छेड़छाड़ हुई

नई दिल्ली: बीएसपी से कल निकाले गए कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज मायावती पर जमकर हमला बोला. नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती पर मुसलमानों के खिलाफ अभद्र भाषा से लेकर पैसे मांगने तक का आरोप लगाया.

नसीमुद्दीन सिद्दीकी मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती ने चुनाव के बाद अनाप-शनाप बोलते हुए कहा कि मुसलमान गद्दार हैं. दाढ़ी वाले मुसलमान बोलते हुए कहा कि ये कुत्ते मेरे पास आते थे. नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कथित ऑडियो टेप भी जारी किए जिसके जरिए दावा किया कि वो 50 करोड़ रुपये के लिए प्रॉपर्टी बेचने तक का दवाब भी बना रही थीं.

ये टेपिंग ब्लेकमेलर है और इसकी आड़ में पैसा कमाता है- मायावती नसीमुद्दीन सुद्दीकी के आरोपों पर मायावती ने जवाब देते हुए उन्हें ब्लैकमेलर करार दिया. मायावती ने कहा, ''चुनाव नतीजे आने के बाद कुछ लोगों ने नसीमुद्दीन के बारे में मुझे बताया कि वो बहुत बड़ा ब्लेकमेलर है. ये टेपिंग ब्लेकमेलर है और इसकी आड़ में पैसा कमाता है.''

टेप से छेड़छाड़ हुई, ये कुछ भी कर सकता है- मायावती नसीमुद्दीन ने जो टेप जारी किए उन पर मायावती ने कहा, ''मुझसे हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर उसमें काटछांट करके मीडिया के सामने पेश किया गया है. जो आदमी अपनी पार्टी अध्यक्ष की बात को रिकॉर्ड कर सकता है वो कुछ भी कर सकता है,''

टेप एक साल पुराना, मैंने मेम्बरशिप की किताबों का ब्यौरा माँगा था मायावती ने कहा, ''जो टेप में आप लोगों ने सुना है वो कोई नई बात नहीं है. चुनाव से करीब 1 साल पहले टिकट फाइनल करने के वक्त मैंने कहा था कि जिसको भी आप बीएसपी टिकट के लिए ला रहे हैं उन्हें जानना ज़रूरी है. उन्होंने उस वक्त मेम्बरशिप की किताब ली थी. तब मैंने मेम्बरशिप की किताबों का ब्यौरा माँगा था. नसीमुद्दीन ने प्रदेश कार्यालय से ज्यादा किताबें ली थी.''

जैसी भाषा इस्तेमाल की, मैं कभी नहीं कर सकती नसीमुद्दीन के बाद मीडिया के सामने आयी मायावती ने न सिर्फ मुसलमानों के लिए गद्दार और कुत्ते जैसे शब्दों के इस्तेमाल की बात से इंकार किया बल्कि नसीमुद्दीन पर ही मुसलमानों के खिलाफ होने का आरोप लगा दिया.

मायावती ने कहा, ''जो भाषा उन्होंने प्रेस में इस्तेमाल की है बहुत गंदी भाषा है. मेरे ख्याल में मुस्लिम समाज के लोग नसीम को बिलकुल माफ नहीं करेंगे क्योंकि मुस्लिम समाज के लोगों के मेरे ऊपर भरोसा है कि बहन जी मुस्लिम समाज के बारे में जिस तरह की उसने भाषा इस्तेमाल की है मैं अपने मुंह से नहीं कह सकती.''

पार्टी में मुसलमानों के लिए जैमर थे सिद्दीकी- मायावती मायावती ने कहा, ''बीएसपी में मुस्लिम समाज के जो अच्छे लोग थे प्रभावशाली उनको ये आने नहीं दे रहे थे. नसीमुद्दीन एक जैमर का काम कर रहे थे मतलब उनको रोके हुए थे.''

मायावती ने कहा, ''अनुसाशनहीनता के साथ नासिनुद्दीन को पार्टी से निकालने की कई वजहें थीं. हम धन्ना सेठों से नहीं बल्कि चन्दा लेकर पार्टी चलाते हैं. नसीमुद्दीन के टेप में कुछ भी नया नहीं है. उस टेप में कही गई सभी बातें मेम्बरशिप के पैसे से जुडी हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
लखीसराय: बिजली के खंभे की चपेट में आए श्रद्धालु, 7 की मौत
लखीसराय: बिजली के खंभे की चपेट में आए श्रद्धालु, 7 की मौत
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget