एक्सप्लोरर

समाज को जातियों में बांटने के बाद अब देवताओं को भी जाति में बांटने की राजनीति शुरु- मायावती

मायावती ने बीजेपी पर सांप्रदायिकता की राजनीति के जरिये समाज को बांटने का आरोप लगाते हुये कहा "इन लोगों ने जाति के आधार पर पहले लोगों को बांटा और अब देवी-देवताओं को भी जाति में बांटने का फरमान जारी कर रहे हैं. ऐसे लोगों से देश की जनता को सजग रहने की जरूरत है."

नई दिल्ली: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि समाज को जातियों में बांटने के बाद अब देवी देवताओं को भी जाति में बांटने की राजनीति शुरु हो गयी है. उन्होंने आगाह किया कि "सांप्रदायिकता की राजनीति फैलाने वालों से लोगों को सावधान रहना चाहिये." उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की बृहस्पतिवार को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि जाति और संप्रदाय की राजनीति से सामाजिक भेदभाव का खतरा गहरा गया है.

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवान हनुमान को दलित समुदाय का बताने वाले कथित बयान का जिक्र करते हुये कहा "वोट और चुनावी स्वार्थ की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेतागण इतना गिर गये हैं कि अब वे हिन्दू देवी-देवताओं और आस्थाओं को भी नहीं बख्श रहे हैं."

उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कथित बयान चर्चा का विषय बना हुआ है और उनके इस बयान के आधार पर देश के सभी हनुमान मन्दिरों को दलित पुजारियों के हवाले करने की मांग भी उठ रही है.

मायावती ने बीजेपी पर सांप्रदायिकता की राजनीति के जरिये समाज को बांटने का आरोप लगाते हुये कहा "इन लोगों ने जाति के आधार पर पहले लोगों को बांटा और अब देवी-देवताओं को भी जाति में बांटने का फरमान जारी कर रहे हैं. ऐसे लोगों से देश की जनता को सजग रहने की जरूरत है."

बीएसपी प्रमुख ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान में "एक व्यक्ति एक वोट तथा प्रत्येक वोट का एक समान मूल्य" के अधिकार को निष्प्रभावी बनाने की साजिश को सफल नहीं होने देना है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी की केन्द्र सरकार समतामूलक समाज की स्थापना के संकल्प को साकार करने वाले संविधान को विफल साबित करने के षडयंत्र में लगी है. मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी की इस साजिश को नाकाम बनाने का आह्वान किया.

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी वंचित तबकों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. मायावती ने कहा "कांग्रेस ने अपने लम्बे शासनकाल में सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को समानता के संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा. इसके कारण ही अथक संघर्षों के बावजूद जातिवाद के शिकार इन वर्गों की दशा आज भी दयनीय है."

UP Police Recruitment 2018: जारी हुए परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक 

68 हजार 500 सहायक शिक्षक भर्ती मामला, सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा 

यूपी सरकार ने जारी किया 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 

बुलंदशहर हिंसा: ऐसा था शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह का जीवन, बहादुरी के थे चर्चे 

राम मंदिर निर्माण के लिए चार सालों से एक पैर पर खड़े हैं यह बाबा, कुंभ मेले में बने हुए हैं आकर्षण का केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget