एक्सप्लोरर

महंगे कपड़ों के शौकीन हैं मायावती के भतीजे आकाश, विदेश से की है पढ़ाई, अब बीएसपी नेता ढूंढ रहे हैं मोबाइल नंबर

बीएसपी के नेता एक दूसरे को फ़ोन कर आकाश के बारे में जानना चाहते हैं, उनसे बात करना चाहते हैं. पार्टी के बड़े बड़े नेता आकाश का मोबाइल नंबर पता करने में जुटे हैं. बीएसपी में मायावती से मिलना बड़ा कठिन काम है इसीलिए आकाश अब नई उम्मीद बन गए हैं.

लखनऊ: मायावती के जन्म दिन पर लखनऊ में उनके घर को फूलों से सजाया गया था. जैसे ही अखिलेश यादव उनके घर पहुँचे बीएसपी सुप्रीमो इनकी अगवानी करने सीढ़ियों पर खड़ी थीं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने उन्हें हैप्पी बर्थ डे कहा लेकिन सबकी नज़रें मायावती के दाहिने ओर खड़े एक नौजवान पर टिकी थीं. नीले रंग के सूट में चश्मा लगाए इस युवा पर कैमरे के फ़्लैश चमकने लगे. वे मंद मंद मुस्कुराते रहे. मायावती के छोटे भाई आनंद के बेटे आकाश इन दिनों बुआ के साथ ही साये की तरह रहते हैं.

बीएसपी के नेता एक दूसरे को फ़ोन कर आकाश के बारे में जानना चाहते हैं, उनसे बात करना चाहते हैं. पार्टी के बड़े बड़े नेता आकाश का मोबाइल नंबर पता करने में जुटे हैं. बीएसपी में मायावती से मिलना बड़ा कठिन काम है इसीलिए आकाश अब नई उम्मीद बन गए हैं.

12 जनवरी को लखनऊ में मायावती और अखिलेश यादव ने एसपी और बीएसपी के गठबंधन का एलान किया. होटल ताज में दोनों नेताओं का साझा प्रेस कनफ़्रेंस हुआ. यहाँ भी मायावती के साथ उनके भतीजे आकाश पहुँचे. कई पत्रकारों और नेताओं ने उन्हें पहली बार देखा लेकिन बीएसपी के बड़े नेताओं के लिए आकाश नये नहीं हैं.

सबसे पहली बार लोगों ने उन्हें मायावती के साथ सहारनपुर में देखा था. ये बात मई 2017 की है. आकाश और मायावती साथ साथ कार से दिल्ली से सहारनपुर पहुँचे थे. इसके बाद मेरठ में पार्टी की रैली में भी आकाश मंच पर नजर आए थे. इसके बाद को लखनऊ और दिल्ली में बीएसपी की कुछ बैठकों में भी वे शामिल हुए. मीटिंग में मायावती ने आकाश का परिचय अपने भतीजे के तौर पर कराया था.

महंगे कपड़ों के शौकीन हैं मायावती के भतीजे आकाश, विदेश से की है पढ़ाई, अब बीएसपी नेता ढूंढ रहे हैं मोबाइल नंबर

मंहगे कपड़ों के शौक़ीन आकाश के बारे में कहा जाता है कि राजनीति में उनकी गहरी दिलचस्पी है. लंदन से उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. बीएसपी की बैठकों में वे बिना कुछ बोले मायावती को देखते और सुनते हैं. उनकी वजह से ही मायावती के कार्यक्रमों की अब फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफ़ी भी होने लगी है. बिना नाम और पहचान के उनकी टीम सोशल मीडिया में भी एक्टिव है.

बीएसपी में अध्यक्ष के बाद संवैधानिक तौर पर उपाध्यक्ष ही सबसे बडा नेता होता है. कांशीराम ने ही मायावती को उपाध्यक्ष बनाया था. बाद में वे पार्टी की अध्यक्ष बन गईं. पिछले साल मायावती ने अपने भाई आनंद को उपाध्यक्ष बनाया था. लेकिन उनके ख़राब स्वास्थ्य के कारण उन्हें इस ज़िम्मेदारी से हटा दिया गया.

बाद में एक साथ दो दो नेताओं जयप्रकाश और वीर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया लेकिन मायावती ने कुछ ही हफ़्तों बाद जय वीरू को बर्खास्त कर दिया. अभी रामजी गौतम पार्टी के उपाध्यक्ष हैं. आकाश को मायावती बीएसपी के भविष्य के रूप में सँवार रही हैं. पिछले साल बुआ ने उनकी शादी के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन भतीजे ने मना कर दिया. बताते हैं कि आकाश और अखिलेश यादव के भी बडे अच्छे रिश्ते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget