एक्सप्लोरर

मजदूरों के साथ हो रहे हादसों पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो, ट्वीट कर भाजपा-काग्रेस को दी ये नसीहत

पलायन कर रहे प्रवासी मजदूर सरकार के लिये मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं. यही नहीं सड़क हादसों में हो रही मौतों ने सरकार को बैकफुट पर ला दिया है.

लखनऊ, एबीपी गंगा। बसपा प्रमुख मायावती ने प्रवासी मजदूरों के हादसों में मौत को लेकर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मजदूरों की लगातार उपेक्षा की जा रही है. वे हादसों की शिकार हो रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है. बसपा सुप्रमो ने कहा ये दुखद स्थिति है. यही नहीं उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा है. मायावती ने कहा कि पंजाब-चंडीगढ़ से यूपी के हजारों मजदूर पलायन को मजबूर हैं.

बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट करते हुये लिखा कि ''जैसा कि विदित है कि बीजेपी-शासित राज्यों में भी प्रवासी मजदूरों की लगातार हो रही घोर उपेक्षा आदि के कारण काफी श्रमिकों के परिवारों को आयेदिन दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ रहा है, जिसमें अभी तक इनकी काफी दर्दनाक मौतें भी हो चुकी हैं, जो अति-दुःखद हैं''.

कांग्रेस नेता भी सबक सीखें ट्वीट के अगले हिस्से में उन्होंने कांग्रेस पर भी वार किया. उन्होंने लिखा कि ''जबकि इससे कांग्रेसी नेताओं को भी सबक सीखना चाहिये क्योंकि पंजाब व चण्डीगढ़ से काफी प्रवासी यूपी के मजदूर लोग, सरकार की अनदेखी व उपेक्षा होने की वजह से, यमुना नदी के जरिये भी घर वापसी कर रहे हैं, जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना आदि हो सकती है''.

मायावती ने कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। बसपा मुखिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि

''ऐसे में बेहतर होगा कि कांग्रेस पार्टी अपनी 1,000 बसें यूपी भेजने के बजाए, उन्हें पहले पंजाब व चण्डीगढ़ ही भेज दें, ताकि वे पीड़ित श्रमिकगण यमुना नदी में अपनी जान जोखिम में डालने के बजाए सड़क के जरिये सुरक्षित यूपी पहुँच सकें''. आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा 1000 बसे चलाने की बात कही थी और सरकार से सहयोग मांगा था।

नाम न लेते हुये राहुल गांधी पर साधा निशाना

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली के एक इलाके में प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंचे थे. यही नहीं उन्होंने मजदूरों की समस्याएं भी सुनी थी. इस दौरान वे फुटपाथ पर ही श्रमिकों के बीच बैठ गये थे. मायावती ने राहुल का नाम न लेते हुये कांग्रेस नेताओं को घेरा. बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट करते हुये लिखा कि ''इसी प्रकार कांग्रेसी नेता लोग दिल्ली में मजदूरों से मिलने के दौरान यदि प्रवासी मजदूरों की कुछ आर्थिक मदद व खाने आदि की व्यवस्था भी कर देते तो उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिल जाती अर्थात कांग्रेस को उनके दुःख-दर्द को बांटने के साथ-साथ बीएसपी की तरह उनकी कुछ मदद भी जरूर करनी चाहिये'.

हादसों का शिकार हो रहे प्रवासी मजदूरों का मुद्दा विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ एक बड़ा हथियार साबित हो रहा है. यही नहीं सरकार इसे लेकर तमाम सहुलियतें दे रही है. लेकिन पलायन फिर भी नहीं रुक रहा है. अवैध तरीके से श्रमिक अपने गृह राज्यों की ओर लौट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget