वाराणसी हादसे में 18 की मौत, सीएम ने कहा- 48 घंटे में दोषियों पर होगी कार्रवाई
कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई. ये इलाका काफी व्यस्त रहता है. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भी काफी भीड़ वहां थी.

8.43 PM: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख जबकि घायलों को दो-दो लाख रुपये की मदद देने का निर्देश दिया है. 8.28 PM: मलबे से NDRF ने तीन लोगों को जिंदा निकाल लिया है. इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. 7.58 PM: केंट इंग्लिशिया लाइन ओवर ब्रिज के गिरने से उसमें दबने वाले घायलों में से 2 लोगों को कबीरचौरा हॉस्पिटल लाया गया है जिसमें एक की हालत काफी गंभीर है. उसे डॉक्टरों की सलाह पर तुरंत BHU ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा है. 7.42 PM: एडीजी खुद मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं. NDRF की टीमें भी गाटर के नीचे से वाहनों को निकालने के काम में लगी हैं. 7.28 PM: सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं.#UPDATE: 7 National Disaster Response Force teams of around 325 men deployed for relief operations at the site of Varanasi under-construction flyover collapse incident. 16 bodies recovered till now. Death toll expected to rise. Rescue operations underway. pic.twitter.com/w3Xp5BHSR4
— ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2018
7.23 PM: पीएम मोदी ने ट्वीट किया,"हादसे में लोगों ने जान गंवाई है ये जानकर बहुत दुख हुआ. जो लोग इसमें जख्मी हैं वे जल्दी ठीक हो जाएं यही प्रार्थना है. अधिकारियों से इस बारे में बात की है और उनसे कहा है कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए."5 teams of NDRF (250 jawans) with full equipment rushed to the spot of accident, in Varanasi. Compensation of Rs 5 lakh for kin of those dead and Rs 2 lakh for seriously injured in the incident: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/d5DHfEiq0a
— ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2018
7.17 PM: इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा,"मैंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी से पुल गिरने के बारे में बात की है. सरकार हालातों पर निगाह रखे हुए है और पीड़ितों की मदद के लिए काम जारी है." 7.10 PM: कई वाहन अभी भी इस पुल के नीचे दबे हुए हैं. माना जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है. 7.00 PM: स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त यहां पर ट्रैफिक जाम था और भारी भीड़ थी. 6.50 PM: हादसे से चश्मदीद कमल श्रीवास्तव ने बताया कि ये ब्रिज पांच साल से बन रहा था. जिस वक्त हादसा हुआ कमल अपनी बाइक से जा रहे थे. उन्होंने तेज आवाज सुनी और बाइक रोक कर पीछे देखा तो हादसा हो चुका था. 6.47 PM: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री नीलकंठ तिवारी सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं. कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति सांत्वना जताई है. 6.45 PM: एनडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव का काम किया जा रहा है. 6.40 PM: मौके पर मौजूद एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने बताया कि मलबे में कुछ मजदूरों के भी फंसे होने की आशंका है. हालांकि अभी तक किसी अधिकारी से कोई बात नहीं हो पाई है. 6.35 PM: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक फ्लाईओवर ब्रिज बनाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि कुछ गाड़ियां भी इस पुल के नीचे दब गईं. पुल के गिरते ही चीख-पुकार मच गई. आस पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. पुलिस को भी फोन किया गया. पुलिस हादसे के काफी देर बाद पहुंची जिसको लेकर लोगों में गुस्सा देखा गया. 6.30 PM: कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि काफी लोग इसके मलबे में अभी भी दबे हुए हैं. ये इलाका काफी व्यस्त रहता है. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भी काफी भीड़ वहां थी.I spoke to UP CM Yogi Adityanath Ji regarding the situation due to the collapse of an under-construction flyover in Varanasi. The UP Government is monitoring the situation very closely and is working on the ground to assist the affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2018

























